फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके फेवरिट धारावाहिक की शूटिंग बंद होने पर अब क्या होगा? बता रहे हैं इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता

Thu, 19 Mar 2020 12:02 AM IST
Mishra Mishra रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
धारावाहिक - फोटो : Social Media
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में फिल्म इंडस्ट्री की हलचल बंद होने से सबसे ज्यादा परेशान टेलीविजन धारावाहिक निर्माता हैं। चैनलों के लगातार दखल और कहानियों के ऐन मौके पर बदलते रहने से धारावाहिकों की किश्तें अब उतनी मात्रा में पहले से तैयार नहीं हो पाती हैं, जितनी एक दशक पहले हुआ करती थीं। अब कोरोना के चलते सबसे ज्यादा हाहाकार टीवी इंडस्ट्री में ही मचा हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भाभी जी घर पर हैं - फोटो : amar ujala
लोकप्रिय शो 'भाभी जी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली कहते हैं, 'हमारे पास शूट किए हुए एपिसोड का बैंक मौजूद तो है लेकिन ये 31 मार्च तक के लिए ही पर्याप्त है। लेकिन अगर उससे आगे भी शूटिंग को बंद रखा गया तो हमें दिक्कत होगी। हम दुआ करते हैं कि जल्द से जल्द इस वायरस का खात्मा हो, और शूटिंग फिर से शुरू की जाएं।'
विज्ञापन

3 of 5
Shubharambh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं, 'बैरिस्टर बाबू' और 'शुभारंभ' जैसे शो की निर्माता शशि सुमीत कहती हैं, 'हमारे पास भी धारावाहिकों की लगभग एक हफ्ते तक एपिसोड्स हैं। आगे क्या होगा, इसके बारे में तो अभी कहना मुश्किल है। हमारी चैनल के साथ बातचीत चल रही है। वही इस पर फैसला करेंगे।' टीवी सीरियल निर्माता गुल खान भी कोरोना के चलते पैदा हुई दिक्कत से परेशान हैं। वह कहती हैं कि 31 मार्च तक की तो कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि तब तक के लिए हमारे पास अपने धारावाहिकों की किश्तों का पर्याप्त भंडार है। पर 31 मार्च के बाद की स्थिति को लेकर वह भी चिंतिंत है।

4 of 5
मेरे डैड की दुल्हन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चर्चित मेरे डैड की दुल्हन में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता वरुण बडोला ने टीवी इंडस्ट्री के दोनों समय देखे हैं। एक वह जब धारावाहिकों की कहानी एक बार तय हो जाती थी तो चैनल की तथाकथित क्रिएटिव उसमें दखल नहीं देती थी और एक अब, जब अगले दिन शूट होने वाले एपिसोड की स्क्रिप्ट एक दिन पहले तक फाइनल नहीं हो पाती है। वह कहते हैं, 'आजकल टीआरपी की दौड़ इतनी हावी हो गई है कि किसी भी समय कहानी में तत्काल मोड़ देने के लिए उसके एपिसोड शूट ही नहीं किए जाते। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे सेट पर इतना तनाव नहीं है। और हमारे शो की कहानी भी ऐसी नहीं है, जिसे अंतिम समय पर कोई नया मोड़ दिया जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter
पारिवारिक धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माता राजन शाही कहते हैं, 'हम आगे की योजनाओं के लिए चैनल के साथ बातचीत कर रहे हैं। शूट किए हुए एपिसोड्स के अलावा हमारे पास शो की कुछ और फुटेज मौजूद हैं, जिनसे हम कुछ और दिन का काम चला सकते हैं। जल्द ही कुछ और निर्माताओं के साथ मिलकर हम चैनल के साथ एक मीटिंग करेंगे जिसमें आगे की योजनाओं के बारे में चर्चा होगी।'

दीपिका ने इस हीरो का करियर डाला खतरे में, नहीं रिलीज हो पा रही फेस्टिवल्स में घूम चुकी ये फिल्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें