'कुसुम' और 'नागिन 2' सीरियल फेम मशहूर टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस-6' की कंटेस्टेंट रह चुकीं आशका गोरडिया ने अमेरिकी मंगेतर ब्रेंट गोबले से अहमदाबाद में शादी की। यह इस जोड़ी की पहली शादी है। 3 दिसंबर से दोनों हिन्दू रीति-रिवाज से भी शादी करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Aashka Goradia-Brent Goble
आशका और ब्रेंट की पहली शादी ईसाई रीति-रिवाज से हुई। इस दौरान आशका ने जो पारंपरिक सफेद गाऊन पहना था वह उनकी सासू मां का है। वहीं ब्रेंट नीले रंग के सूट में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। इनकी शादी में कई टीवी सेलेब्स पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
Aashka Goradia-Brent Goble
आशका की शादी में सीरियल 'नागिन' की उनकी को-एक्ट्रेस मॉनी रॉय और अदा खान ब्राइड्समेड बनीं। उन्होंने इस वेडिंग की कई तस्वीरें सोश मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं दुल्हन के बेस्ट फ्रेंड और मशहूर टीवी एक्टर करन सिंह वोहरा भी अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ पहुंचे।
4 of 5
Aashka Goradia-Brent Goble
शादी का थीम नीला और सफेद रखा गया था। आशका और ब्रेंट की सगाई पिछले साल दिसंबर में हुई थी। दोनों डांस रियलिटी शो 'नच बलिये-8' में भी आ चुके हैं। दोनों की मुलाकात अमेरिका में हुई।