फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग बेल्स: दोस्तों संग गोवा में बैचलर पार्टी करती नजर आईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Sat, 18 Dec 2021 06:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दोस्तों संग मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

मनोरंजन जगत में बीते दिनों कई स्टार कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसी क्रम में अब टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय भी अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक मौनी जल्द ही अपने लंबे रिलेशन के बाद बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी करने वाली हैं। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की शादी की तारीख सामने नहीं आई है। वहीं, शादी से पहले अभिनेत्री अपने दोस्तों के साथ इंजॉय करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। 

हाल ही में उनकी दोस्त आश्का गोराडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पार्टी फोटोज शेयर की हैं। इंटरनेट पर सामने आईं इन तस्वीरों को देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह मौनी के बैचलर पार्टी की तस्वीरें हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ काफी मस्ती करती नजर आ रही हैं। 

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दोस्तों संग मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

शेयर की गईं इन तस्वीरों में से पहली तस्वीर में आश्का मौनी को गले लगाते नजर आईं। वहीं, दूसरी तस्वीर में मौनी अपनी गर्ल गैंग के साथ पोज करती नजर आईं। तस्वीर में सभी ब्लैक बाथरोब्स में एक दूसरे को गले लगाए दिखाई दीं। खास बात यह थी कि इस दौरान मौनी हाथ में ब्राइड टू बी का प्लेकार्ड पकड़ी दिखाई दीं। 

विज्ञापन

3 of 5
दोस्तों संग मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री के हाथ में यह प्लेकार्ड देख सभी लोग कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस गोवा में अपने दोस्तों के साथ बैचलर्स पार्टी करने गई हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आश्का ने भी मौनी के बैचलर पार्टी का हिंट भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शानदार लड़कियों के साथ और भी शानदार पल..मौनी की खुशियों का जश्न मनाते हुए, शुभकामनाएं और सिर्फ शुभकामनाएं, ये तुम्हारे लिए है मो मो।' 

4 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram/imouniroy
गौरतलब है कि मौनी रॉय लंबे समय से सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। सूरज पेश से दुबई के एक बिजनेसमैन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड के साथ अगले साल शादी करने वाली हैं। खबरों की मानें तो दोनों अगले साल 26 और 27 जनवरी को सात फेरे लेंगे। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी राय जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता अभिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 09 सितंबर को रिलीज होगी। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें