फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: अर्शी के अब्बा दे गए बेटी को ऐसा ज्ञान, दंग रह जाएंगे सलमान, देख लें वीडियो

Thu, 07 Dec 2017 07:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Arshi Khan
'बिग बॉस 11' का खेल उस मोड़ पर आ पहुंचा है जहां लड़ाई-झगड़ों को भुलाकर कंटेस्टेंट्स बेहद इमोश्नल हो चुके हैं। बारी बारी करके हर सदस्य के परिवार से कोई ना कोई उनसे मिलने आ रहा है। पुनीश शर्मा के पिता, विकास गुप्ता की मां और शिल्पा शिंदे की मांग के बाद बारी आई अर्शी खान के पिता की। एक तरफ जहां बाकी कंटेस्टेंट्स के घरवालों के जाने पर सभी घरवालों की आंखें नम हुई, वहीं बिंदास अर्थी खान के अब्बा जान जैसे ही घर में दाखिल हुए सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर हंसी खिल गई।
विज्ञापन

2 of 4
Arshi Khan
जैसे ही अर्शी खान के पापा घर में दाखिल हुए बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को फ्रीज़ हो जाने का आदेश दिया। इसके बाद उनके पापा हर एक कंटेस्टेंट के पास जाकर उनके बारे में कोई ना कोई टिप्पणी कर रहे थे। अर्शी के पापा की बातें सुनकर सभी के चेहरे पर हंसी खिल जा रही थी पर वे बिग बॉस के आदेश की वजह से खुल कर हंस नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
Bigg Boss 11
हिना को जहां अर्शी के पापा ने कहा कि वह काफी स्पीड में बातें करती हैं, तो वहीं लव त्यागी के पास जाकर उन्हें कहा कि वह घर के सबसे लकी सदस्य हैं। हितेन की उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि वह सभी के हित की बातें करते हैं। वहीं अर्शी खान को उन्होंने बताया कि उन्हें अपना हेयरस्टाइल बदलना चाहिये। उनके पापा ने उन्हें यह भी सीख दी कि वह शो के होस्ट सलमान खान को 'जनाब' या 'सर' कहकर बुलाएं और जब भी मुलाकात हो सलाम फरमाएं। 
विज्ञापन

4 of 4
Arshi Khan
अर्शी खान के पापा की इस विजिट के मजेदर वीडियो को कलर्स चैनल ने खुद ट्वीट भी किया है-

Arshi Khan's happiness has no bounds when she meets her father! Catch all the excitement tonight at 10:30 PM. #BB11 #BBSneakPeek pic.twitter.com/2MZRbaYVaL— COLORS (@ColorsTV) December 7, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें