फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी की ऐसी मिमिक्री सुन अक्षय कुमार भी हो गए लोट पोट, आप भी देखिए

Thu, 26 Oct 2017 08:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 4
हाल ही में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शो में राजस्थान की शान श्याम रंगीला के रूप में एक ऐसे कंटेस्टेंट ने एंट्री की जिसने अपनी कॉमेडी से अक्षय कुमार के साथ ही तीनों मेंटर्स और ऑडियंस को हंसने पर मजबूर कर दिया।

पढ़ें- अब रोजाना सुबह दिखाई देंगी सनी लियोन, खोलेंगी ग्लैमरस बनने के सारे राज
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल श्याम रंगीला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इतनी शानदार मिमिक्री की कि वहां बैठे सभी लोग लोट पोट हो गए। श्याम ने शो की शुरुआत मित्रों के संबोधन से की जो हमारे प्रधानमंत्री की पहचान है। श्याम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' देखने के बाद शो में क्या-क्या हुआ यह बताया जिसे सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे प्रधानमंत्री मोदी खुद बोल रहे हों।
विज्ञापन

3 of 4
कुछ ही समय में यह वीडियो वायरल हो गया है। श्याम की  मिमिक्री इतनी शानदार है कि इसे देखने के बाद खुद अक्षय कुमार और जाकिर खान ठहाके मार-मार कर हंसने लगे। इस वीडियो को फेसबुक पर खूब शेयर किया जा रहा है।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो
विज्ञापन

श्याम नोटबंदी के दौर में अपने एक वीडियो के चलते पॉपुलर हो गए थे। इस वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमक्री की थी। श्याम मोदी के अलावा राहुल गांधी व अन्य कई मशहूर हस्तियों की मिमिक्री करने में भी माहिर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें