फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: शो में हुई अदाओं की बारिश जब सब्यसाची ने ऐसे किया मुजरा, देखें वीडियो

Sun, 15 Oct 2017 08:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Sabyasachi Satapathy
आपको क्या लगता है साहब, 'बिग बॉस 11' के कंटेस्टेंट सिर्फ गाली-गलौज, उठा-पटक और एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी ही करते रहते हैं? 

घर में कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो माहौल को हल्का करने की कोशिश करते रहते हैं। हो सकता है ये उनका कोई गेम प्लान हो, लेकिन घरवालों के साथ साथ दर्शकों का भी मूड फ्रेश करने में कामयाब हो रहे हैं ये। हितेन और आकाश के बाद सब्यसाची का नाम भी इस फेहरिस्त में शुमार हो गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Sabyasachi Satapathy
सब्यसाची बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा पर फिल्माए गए गाने 'दिल चीज क्या है आप मेरी...' पर मुजरा किया। घरवालों ने भी सब्यसाची की इस परफॉर्मेंस को खूब एंज्वॉय किया। 
  Ada ki hogi barsaath jab Sabyasachi Satpathy denge apna performance. Catch this tonight at 10:30 PM on #FridayKaFaisla. #BB11 #BBSneakPeek pic.twitter.com/se7b8o10Eb — Bigg Boss (@BiggBoss) October 13, 2017

 
विज्ञापन

3 of 5
Sabyasachi Satapathy
इस डांस की आड़ में घर के एक सदस्य ने सब्यसाची पर कमेंट मारते हुए उन्हें मुजरा करने वाला कह दिया। इस बात को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि सब्यसाची अपना आपा खो बैठे को जमकर उसे लताड़ा।

Bigg Boss 11: मजाक की आड़ में सपना चौधरी ने लुसिंडा पर मारा गंदा कमेंट, सामने आया वीडियो

 

4 of 5
Sabyasachi Satapathy
शो में पड़ोसी के तौर पर एंट्री करने वाले ओडीशा के सब्यसाची का अभी तक किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ है। उनकी गेम स्ट्रैटजी की सोशल मीडिया पर भी काफी तारीफें हो रही हैं। बाकी तीन पड़ोसियों पर भी उनका अच्छा कंट्रोल है जिसके कारण वह हर बार अपनी बात मनवाने में कामयाब हो जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sabyasachi Satapathy
हालांकि, किस कंटेस्टेंट के साथ सब्यसाची का झगड़ा हुआ इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है लेकिन उनकी 'कनविंसिंग स्किल' को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि बदला लेने के लिए वह घरवालों को उस कंटेस्टेंट के खिलाफ करने में कामयाब हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें