फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: क्या सच में नकली थी आसिम- सिद्धार्थ की लड़ाई? वायरल खबर की सच्चाई

Thu, 21 Nov 2019 12:10 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सलमान खान स्टारर टीवी शो बिग बॉस 13 किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में शो के एक एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के बीच झगड़ा देखने को मिला था। इस झगड़े का क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिससे ये लग रहा है कि ये झगड़ा दर्शकों की आंखों में सिर्फ धूल झोंकने के लिए था। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
दरअसल बिग बॉस 13 के पक्के दोस्त कहे जाने वाले सिद्धार्थ और आसिम के बीच 20 नवंबर को दर्शकों को लड़ाई देखने को मिली। एक छोटी से बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। लेकिन अब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें सिद्धार्थ आसिम को जान-बूझकर झगड़ा करने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Asim and Siddharth Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
वीडियो में दिख रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला बार बार आसिम को झगड़ा करने के लिए कह रहे हैं। लेकिन आसिम बार बार मना कर रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ फिर भी आसिम पर जानबूझकर लड़ने का दवाब बनाते दिख रहे हैं। ऐसे में अब हर किसी के दिमाग में यही सवाल है कि क्या मंगलवार को आसिम और सिद्धार्थ की लड़ाई झूठी थी।
 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
हालांकि इस बार में अभी कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि दोनों के बीच हुई लड़ाई को देख ऐसा कहना थोड़ा मुश्किल है कि दोनों की लड़ाई फेक थी। वहीं लड़ाई के बाद से ही दोनों के रवैया में भी काफी अंतर आ गया है। शो में देखा जा सकता है कि आसिम के ग्रुप में शेफाली और हिमांशी खुराना आ गई हैं। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला घर की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के साथ आगे का प्लान बनाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर आसिम और सिद्धार्थ की दोस्ती को लोग खूब पसंद कर रहे थे। लेकिन दोनों की लड़ाई से दोनों के ही फैंस थोड़ा परेशान हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस दोनों की वापस दोस्ती के लिए बात कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें