टीवी शो ‘बिग बॉस’ की प्रतिभागी रह चुकीं वीजे बानी लोगों की आलोचनाओं की परवाह नहीं करतीं। अपने शरीर पर बनवाए गए टैटू को लेकर बानी को पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है लेकिन ‘टैटू की दुकान’ कहने वाले आलोचकों को बानी ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
vj bani
वीजे बानी ने ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए एक गाना भी गाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने एक डिजिटल चैनल ‘राइज बाई टीएलसी’ पर एक शो ट्रोल्ड के लिए गीत गाया है।
विज्ञापन
3 of 5
zulfia waris
डिस्कवरी कम्युनिकेशन इंडिया के प्रीमियम और डिजिटल नेटवर्क की उपाध्यक्ष जुल्फिया वारिस ने कहा, ‘राइज बाई टीएलसी’ एक ऐसा मंच है जो सहज और मनोरंजक तरीके से महिलाओं को अपने मुद्दों पर बोलने के लिए मंच प्रदान करता है।’
4 of 5
vj bani
मर्द हाफ मर्द, क्या करना चाह रही हो, तुमसे कौन शादी करेगा, टैटू की दुकान जैसे कमेंट पर बानी ने कहा, ‘लोग जिस भाषा में अपने विचार आपके समक्ष पेश करते हैं, उसी भाषा में वह अपने आस-पास के लोगों से भी बोलते रहते हैं।
मुझे लगता है कि लोगों के बारे में राय कायम करना और धारणा बनाना पूरी तरह निरर्थक है। हम कौन होते हैं एक-दूसरे के बारे में धारणा बनाने वाले। यह मात्र असुरक्षा और ईर्ष्या का भाव है और इससे कोई फायदा नहीं होता।’