मनवीर गुर्जर ने जैसे ही बिग बॉस 10 का खिताब जीता उनके परिवार के लोगों के साथ-साथ आम दर्शकों के आंखों से भी आंसू छलक गए थे। लेकिन उनके शादीशुदा होने की सच्चाई सामने आते ही सभी लोग हैरान हो गए। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में एकमात्र मनवीर ने अपनी छवि को बेहतरीन बनाकर रखा था। वो घर के किसी भी सदस्य को लेकर विवाद नहीं करते थे। लेकिन शो जीतकर नोएडा लौटते ही मनवीर का असली चेहरा बाहर आ गया है। एक वीडियो में वो सरेआम कुछ लोगों को गंदी गालियां देते नजर आएं।
सिर्फ इतना ही नहीं मनवीर की शादी को लेकर भी एक और नया खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
VIDEO: घर लौटते ही दिखा मनवीर का असली चेहरा, गंदी गालियां देते कैमरे में हुए कैद
2 of 6
आपको बता दें कि मनवीर बिग बॉस सीजन 10 जीतने के बाद अपने घर नोएडा लौट आए हैं। मनवीर की एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स भीड़ लगाकर खड़े थे। ऐसे में कुछ लोगों के साथ मनवीर की धक्का मुक्की हो गई। मनवीर को जबरदस्त गुस्सा आ गया और उन्होंने गंदी गालिया देनी शुरू कर दीं। मनवीर के ही एक फैन ने उनका ये वीडियो बना लिया और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के नीचे उस फैन ने ये भी लिखा की मनवीर अब आपको पूरी दुनिया पहचानती है। ऐसी हरकत न करें।
हालांकि आपको बता दें कि इस वीडियो को थोड़ी देर बाद ही हटा लिया गया था लेकिन तब तक ये वीडियो तेजी से वायरल हो चुका था। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
#bb10 #manveergujjar oh my god! Bhai ko samjha do ab ye public figure hai... #bigboss pic.twitter.com/ZQdBDeq5DK
— rsmehra 💻💪🍔 (@ramsinghmehra) January 31, 2017
विज्ञापन
VIDEO: घर लौटते ही दिखा मनवीर का असली चेहरा, गंदी गालियां देते कैमरे में हुए कैद
3 of 6
मनवीर ने बिग के घर में अपनी एक बहुत ही अच्छी छवि बनाकर रखी थी। जब उनकी भाभी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनके देवर के लिए नितिभा जैसी पत्नी नहीं चलेगी। उनके घर को एक साधारण सी बहू चाहिए जो कि बहुत ही 'घरेलू' हो। तो क्या भाभी ने मनवीर की शादीशुदी जिंदगी को ध्यान में रखकर ही घरेलू बहू की बात कही थी? मनवीर के दूल्हा बनने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ सबकी बोलती बंद हो गई। अब इस घटना में एक और नया मोड़ आया है। खबर है कि वीजे बाणी को भी ये बात पहले से पता थी।
घर के सेलिब्रेटी सदस्य रोहन मेहरा ने बताया कि एक बार बाणी ने खुद उन्हें बताया था कि मनवीर की 5 साल की एक बेटी है।
VIDEO: घर लौटते ही दिखा मनवीर का असली चेहरा, गंदी गालियां देते कैमरे में हुए कैद
4 of 6
जब रोहन को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ तो बाणी ने हंसकर कहा कि वो मजाक कर रही है। क्या सच में बाणी मजाक कर रही थी या फिर उसे पूरी सच्चाई पता थी। अगर बाणी मनवीर के बारे में सच्चाई जानती थी तो फिर उसने बिग बॉस को क्यों ये बात नहीं बताई ? क्या मनवीर और बाणी के बीच फाइनल तक पहुंचने की कोई सांठगाठ थी ?
विज्ञापन
VIDEO: घर लौटते ही दिखा मनवीर का असली चेहरा, गंदी गालियां देते कैमरे में हुए कैद
5 of 6
आपको बता दें कि मनवीर ने बिग बॉस में एंट्री करते समय ये बताया था कि उनके पिता उनकी शादी करवाना चाहते थे लेकिन वो शादी नहीं करना चाहते। इसी के चलते लंबे समय से मनवीर की उनके पिता के साथ कोई बातचीत नहीं होती थी। क्या मनवीर ये सब बोलकर दर्शकों की सहानुभूति हासिल करना चाहते थे ?
VIDEO: घर लौटते ही दिखा मनवीर का असली चेहरा, गंदी गालियां देते कैमरे में हुए कैद
6 of 6
क्या आपको पता है कि मनवीर के जीतने के पीछे उनका वो साधारण सा लुक है जिसके लिए लड़कियां उनकी दीवानी हो गईं थीं। अगर वो अपनी शादी की बात बिग बॉस में एंट्री के समय बता देते तो शायद उन्हें वो टीआरपी नहीं मिलती जो कि असल में मिली है। हालांकि मनवीर की मां का कहना है कि मनवीर की शादी नहीं हुई है, सब झूठ है और इस वीडियो के बारे में वो कुछ नहीं जानते जबकि परिवार के अन्य सदस्य इस मामले में कुछ भी नहीं कह रहे हैं।