फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivian Dsena: गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद, अब पिता बने विवियन डीसेना, दो महीने से छुपा रखी थी यह बात

Sat, 25 Mar 2023 10:38 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवियन डीसेना,नौरान अली - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के जाने माने अभिनेता विवियन डीसेना रील लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि एक्टर ने गुपचुप तरीके से नौरान एली से शादी रचा ली है। नौरान मिस्त्र की रहने वाली हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं, अब एक बार फिर विवियन काफी चर्चा में हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
विवियन डीसेना - फोटो : Social Media

एक्टर से जुड़ी एक खबर सामने आई है कि वह पिता बन चुके हैं। जी हां, विवियन और नौरान माता-पिता बन गए हैं। कपल की दो महीने की बेटी है। एक मीडिया संस्थान के सूत्र के हवाले से पता चला है कि दोनों की एक बच्ची है। सूत्र ने बताया, 'नौरान अक्सर अपने करीबी दोस्तों के साथ बच्चे की तस्वीरें शेयर करती हैं। मैंने उनकी तस्वीरें देखी हैं।'

विज्ञापन

3 of 5
विवियन डीसेना - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विवियन डीसेना के साथ काम कर चुके उनके को-एक्टर ने इस  खबर की पुष्टि की है साथ ही यह भी कहा है कि उनका नाम हर हाल में गुप्त रखा जाए। उन्होंने बताया कि एक्टर ने बच्ची के बारे में किसी को भी न बताने का फैसला किया है। उनके इस फैसले में उनकी पत्नी नौरान भी उनके साथ हैं।

4 of 5
विवियन डीसेना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह विवियन की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने वाहबिज दोराबजी के साथ शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और आखिर में कपल ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद 18 दिसंबर साल  2021 में दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवियन डीसेना - फोटो : सोशल मीडिया

विवियन डीसेना एक बार फिर अपने नए शो के साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं।एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह जल्द ही नए शो में दिखाई देंगे। एक्टर यह शो सोशल मैसेज पर आधारित होगा। इस शो में विवियन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। शो अप्रैल में टीवी पर दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें-  Hina Khan: ट्रोल्स को हिना खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- मैं कोई संत नहीं हूं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें