फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी को लेकर यूपी में हुई अमिताभ और चैनल पर FIR दर्ज, विवेक अग्निहोत्री ने भी शो पर उठाए सवाल

Sun, 01 Nov 2020 08:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : Instagram: @vivekagnihotri
टेलीविजन का सबसे चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। ये शो अक्सर अपने सवालों की वजह से विवादों में भी रहता है। एक बार फिर से अमिताभ बच्चन का यह शो विवादों में घिरता नजर आ रहा है। इसकी वजह है शो के एक एपिसोड में पूछा गया एक सवाल। लखनऊ की अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने एक एफआईआर लिखाई है। इस शिकायत में अमिताभ बच्चन और सोनी इंटरटेनमेंट चैनल को नामजद किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में जातिगत मतभेद पैदा करने वाला सवाल पूछा गया।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन के द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के एक सवाल को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह बवाल मच गया है। हाल ही में 'मनु स्मृति' को लेकर एक सवाल पूछा गया था जिसे लेकर फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शो पर कम्युनिस्ट्स का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन, आरडी तैलंग - फोटो : बीबीसी
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में केबीसी 12 के एक सवाल का क्लिप है। जिसमें अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से सवाल पूछा, '25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी. आर. आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं?' इसके लिए चार विकल्प दिए गए  'A) विष्णु पुराण B) भगवत गीता C) ऋग्वेद D) मनु स्मृति।'

4 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : फाइल फोटो
प्रतिभागी मनु स्मृति के विकल्प का चयन करना है वह जवाब सही निकलता है। अब इस वीडियो के साथ विवेक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'केबीसी को कम्युनिस्टों ने हाईजैक कर लिया है। मासूम बच्चे यह सीखें कि कल्चरल वॉर कैसे जीतना है। इसे कोडिंग कहते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KBC 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विवेक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विवेक के अलावा भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर सवाल खड़े किए हैं। लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने इस सवाल को बेहद आपत्तिजनक और समाज में जातिगत मतभेद फैलाने वाला बताया है। ट्विटर पर #BoycottKBC ट्रेंड कर रहा है और लोग ट्वीट्स में केबीसी का बॉयकॉट करने को कह रहे हैं।

पढ़ें: यूट्यूबर भुवन बाम हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें