फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishnu Puran: प्रह्लाद को मारने के लिए भेजा गया सर्पकुंड, वहां भी श्री हरि विष्णु ने की अपने भक्त की रक्षा

Wed, 10 Jun 2020 08:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दौर के कई पौराणिक धारावाहिक टीवी पर फिर टेलीकास्ट हो रहे हैं। रामायण, महाभारत, श्रीकृष्णा के प्रसारण के बाद विष्णु पुराण भी लोगो को खूब भा रहा है। बी आर चोपड़ा की महाभारत में कृष्ण का रोल कर चुके नीतीश भारद्वाज ने इस शो में भगवान विष्णु का किरदार निभाया था। वैदेही अमृते ने इसमें माता लक्ष्मी का रोल किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया
एपिसोड 28 में आपने देखा, प्रह्लाद के हाथों अहलाद को पत्र भेजा जाता है। जिसमें षड़यंत्र करके प्रह्लाद को भगवान विष्णु का मंदिर दिखाने के बहाने सर्पकुंड ले जाकर छोड़ दिया जाता है। इधर कयादु भगवान विष्णु की प्रार्थना करती है कि वो प्रह्लाद की रक्षा करें। वह असुरराज हिरण्यकश्यपु के राजमहल में ही कमल नयन की आराधना करती है।
विज्ञापन

3 of 5
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया
दुखियारी मां की पुकार सुन भगवान विष्णु प्रह्लाद की रक्षा का भार लेते हैं। प्रह्लाद सर्पकुंड पहुंच जाता है जहां वह सर्पो को देखकर घबरा तो जाता है लेकिन भगवान विष्णु की आराधना करना नहीं छोड़ता। प्रह्लाद की भक्ति से प्रभावित होकर भगवान विष्णु उसी रक्षा करते हैं।

4 of 5
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया
इधर प्रह्लाद की मृत्यु की खबर सुनने के लिए बेताब अहलाद को राजमहल में ही सांप काट लेता है। विष्णु पुराण में दिखाए गए एपिसोड के मुताबिक अहलाद हिरण्यकश्यपु और कयादु का पुत्र होता है जिसे हिरण्यकश्यपु अपनी बहन होलिका को संतानहीन होने की वजह से दे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया
प्रह्लाद अपने भाई के जीवनदान के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना करता है। भगवान विष्णु अपने भक्त को रोता हुआ देख अहलाद का जीवन लौटा देते हैं। इधर हिरण्यकश्यपु अपनी बहन के साथ प्रह्लाद की मृत्यु का समाचार जानने के लिए उत्सुक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें