फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में प्रिंस नरूला ने किया युविका संग प्रैंक, पत्नी के रिएक्शन की वजह से वायरल हुआ वीडियो

Fri, 17 Apr 2020 04:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Yuvika choudhary and Prince Narula - फोटो : Instagram
'बिग बॉस सीजन नौ' के विजेता प्रिंस नरूला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिंस के साथ उनकी पत्नी युविका चौधरी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि अभिनेता प्रिंस युविका के साथ ऐसा मजाक कर देते हैं जो बाद में उन्हें ही भारी पड़ जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इसे बार बार देख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Prince Narula and Yuvika Chaudhary - फोटो : instagram
इस वीडियो में आप देखेंगे कि प्रिंस अपने प्रशंसकों से कह रहे हैं कि वो एक खेल युविका के साथ खेलने जा रहे हैं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि मैं उनके साथ प्रैंक करने जा रहा हूं। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि प्रिंस युविका को बुलाते हैं और जमीन पर बैठाते हैं। इसके बाद वो पानी भरा गिलास उठाते हैं और थोड़ा पानी जमीन पर गिरा देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
yuvika and prince - फोटो : file photo
इसके बाद वो युविका से कहते हैं कि 'मैं इस टिशू (जो उन्होंने मुंह में दबाया हुआ है) को पानी में डुबाने की कोशिश करूंगा। आपको मुझे ऐसा करने से प्लेट के जरिए रोकना है। युविका पहले तो उनकी बात पर यकीन नहीं करतीं, बाद में मान जाती हैं। 
 

4 of 5
yuvika chaudhary prince narula - फोटो : Social Media
युविका प्रिंस के कहे अनुसार ठीक वैसा ही कर देती हैं। इसके बाद प्रिंस युविका के पैर पकड़कर उन्हें पानी में खींच लेते हैं। प्रिंस का ये मजाक युविका को पसंद नहीं आता और वो उन्हें पैर मार देती हैं। प्रिंस और युविका की शादी 12 अक्टूबर 2018 को हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prince yuvika - फोटो : instagram
इन दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की मशहूर हस्तियां पहुंची थीं। इन दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस से ही शुरू हुई थी। शादी के बाद ये दोनों 'नच बलिए सीजन 9' में भी नजर आए थे। यहां तक कि दोनों ने इस शो को जीता भी था।

22 की उम्र में 'महाभारत' में 'गांधारी' बनकर मशहूर हुई थीं ये अभिनेत्री, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें