बिग बॉस 11 के वीकेंड का वार में लाइव वोटिंग हुई और इस वोटिंग के जरिए ही जीतने वाला शख्स को शो के सेमीफाइनल में जाने का सीधा मौका मिल गया। लाइव वोटिंग के लिए इन दो दोस्तों को चुना गया था.....
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस अपने आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे में घर में अर्शी के बेघर होने के बाद केवल सात कंटेस्टेंट ही बचे हैं। लेकिन वीकेंड का वार में एक और नई चीज देखने को मिली। वो थी लाइव वोटिंग। जी हां, शो में कल लाइव वोटिंग चली जिसके आधार पर घर का मास्टरमाइंड सीधे सेमीफाइनल में एंट्री कर गया।
विज्ञापन
3 of 5
Arshi khan
अर्शी को बाहर कर उन्हें एक पावर दी गई। सलमान ने उन्हें ये पावर दी कि वे घर के किसी दो ऐसे सदस्यों को चुने जिन्हें वे अगले हफ्ते के नॉमीनेशन से सेफ करना चाहती हैं। ऐसे में अर्शी ने विकास और उनके दोस्त प्रियांक का नाम लिया। इसके बाद इन दोनों में लाइव वोटिंग हुई।
4 of 5
Priyank Sharma
बता दें कि लाइव वोटिंग बूथ पर खड़े होकर दोनों कंटेस्टेंट को पब्लिक को ये बताना था कि वे शो में क्यों बने रहना चाहते हैं। ऐसे में पहला नंबर आया प्रियांक का जिन्हें लाइव वोटिंग में 67 प्रतिशत लोगों ने वोट किया। इसके बाद घर के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की बारी आई।
जब विकास ने वोटिंग बूथ पर चढ़कर बोलना शुरू किया तो उनकी वोटिंग का ग्राफ तेजी से बढ़ा और वे प्रियांक से चार प्रतिशत ज्यादा वोट हासिल कर सीधे सेमीफाइल में प्रवेश कर गए। बता दें कि विकास को 71 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, अर्शी को घर से बेघर कर दिया है जो कि बेहद चौंकाने वाला एविक्शन माना जा रहा है।