फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: अर्शी खान घर से जाते-जाते भी निभा गईं दोस्ती, Live Voting ने पलट दी गेम

Sun, 24 Dec 2017 12:58 PM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस 11 के वीकेंड का वार में लाइव वोटिंग हुई और इस वोटिंग के जरिए ही जीतने वाला शख्स को शो के सेमीफाइनल में जाने का सीधा मौका मिल गया। लाइव वोटिंग के लिए इन दो दोस्तों को चुना गया था.....
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 11
मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस अपने आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे में घर में अर्शी के बेघर होने के बाद केवल सात कंटेस्टेंट ही बचे हैं। लेकिन वीकेंड का वार में एक और नई चीज देखने को मिली। वो थी लाइव वोटिंग। जी हां, शो में कल लाइव वोटिंग चली जिसके आधार पर घर का मास्टरमाइंड सीधे सेमीफाइनल में एंट्री कर गया।
विज्ञापन

3 of 5
Arshi khan
अर्शी को बाहर कर उन्हें एक पावर दी गई। सलमान ने उन्हें ये पावर दी कि वे घर के किसी दो ऐसे सदस्यों को चुने जिन्हें वे अगले हफ्ते के नॉमीनेशन से सेफ करना चाहती हैं। ऐसे में अर्शी ने विकास और उनके दोस्त प्रियांक का नाम लिया। इसके बाद इन दोनों में लाइव वोटिंग हुई।

4 of 5
Priyank Sharma
बता दें कि लाइव वोटिंग बूथ पर खड़े होकर दोनों कंटेस्टेंट को पब्लिक को ये बताना था कि वे शो में क्यों बने रहना चाहते हैं। ऐसे में पहला नंबर आया प्रियांक का जिन्हें लाइव वोटिंग में 67 प्रतिशत लोगों ने वोट किया। इसके बाद घर के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की बारी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mastermind
जब विकास ने वोटिंग बूथ पर चढ़कर बोलना शुरू किया तो उनकी वोटिंग का ग्राफ तेजी से बढ़ा और वे प्रियांक से चार प्रतिशत ज्यादा वोट हासिल कर सीधे सेमीफाइल में प्रवेश कर गए। बता दें कि विकास को 71 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, अर्शी को घर से बेघर कर दिया है जो कि बेहद चौंकाने वाला एविक्शन माना जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें