फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी: बिग बॉस के 'मास्टरमाइंड' विकास गुप्ता ने शो में तोड़ा ये रूल, हो गई शो से छुट्टी

Tue, 12 Feb 2019 06:22 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
television
टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन-9 बेहद रोमांचक मोड़ पर चल रहा है। शो में कॉमेडियन भारती सिंह और विकास गुप्ता हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। लेकिन इस बार विकास गुप्ता ने एक कदम आगे निकलकर अपने लिए मुसीबत मोल ली है। दरअसल, शो में होस्ट रोहित से बार-बार डांट खाने के बाद भी वह शो का ये बड़ा रूल तोड़ते नजर आए जिसके कारण उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ रहा है...
विज्ञापन

2 of 5
television
बता दें कि अभी तक शो में 12 एपिसोड हो चुके हैं और सभी कंटेस्टेंट जीत की दहलीज तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि शो को लेकर खबर आ रही है कि विकास गुप्ता ने शो के रूल को तोड़ते हुए ड्रग्स ले ली जो कि नियम के खिलाफ है। दरअसल, विकास पेन किलर ले रहे हैं जिसके चलते आने वाले एपिसोड में इसका खुलासा होगा और विकास को शो से जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
television
कलर्स के वीडियो में दिखाया गया है कि शो रोहित शेट्टी एक बार फिर विकास को शो के नियम तोड़ने के चलते तगड़ी लताड़ लगाते दिख रहे हैं। इसमें यह भी बताया जा रहा है कि विकास एक खास तरह का इंजेक्शन डोज भी ले रहे हैं जो रूल के खिलाफ है। वीडियो में रोहित, विकास पर बहुत गुस्सा कर रहे हैं।  

4 of 5
television
लेकिन रोहित के समझाने के बाद भी विकास, रोहित को मशविरा देने लगे जिसपर होस्ट पूरी तरह बिगड़ गया। बता दें कि ये ड्रग्स हॉर्ट बीट बढ़ाता है और शो के दौरान कंटेस्टेंट की जान भी जा सकती है। ऐसे में शो की रेपोटेशन पर बड़ा दाग लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
television
बता दें कि ये शो पहले ही शूट हो चुका है। विकास ने बताया कि उनके लिए चोट को छुपाना बहुत बड़ी भूल है और उनकी मां भी इसके लिए उन्हें बहुत डांट रही हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शो नियम तोड़ने के चलते चर्चा में आया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें