फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम किसिंग के बाद अब बिग बॉस ने रचा खेल, घर में होगी ऐसी एंट्री विकास के उड़ेंगे होश

Wed, 08 Nov 2017 01:33 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस
बिग बॉस के घर में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। हाल ही में खबर आई थी कि शो को और मजेदार बनाने के लिए शिल्पा शिंदे के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोमित राज की शो में एंट्री होगी। अब एक और कंटेस्टेंट के एक्स ब्वॉयफ्रेंड के शो में आने की खबर है। इस कंटेस्टेंट का नाम चौंकाने वाला है।
विज्ञापन

2 of 6
पार्थ समथान
जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब बिग बॉस में विकास गुप्ता के एक्स ब्वॉयफ्रेंड पार्थ सामथान आएंगे। इसके लिए बिग बॉस ने पार्थ को भारी-भरकम फीस ऑफर की है। लेकिन पार्थ के सूत्रों की मानें तो वो किसी भी गलत वजह से लाइमलाइट में नहीं आना चाहते हैं।

पढ़ें- कथक करना शुरू किया तो 'वेश्या' कहकर बुलाते थे लोग, डांसर के परिवार को झेलना पड़ा था बहिष्कार
विज्ञापन

3 of 6
पार्थ समथान
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, पार्थ फिलहाल बिग बॉस और विकास गुप्ता से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं। पार्थ अपने अतीत में फिर से नहीं जाना चाहते। वहीं शिल्पा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोमित ने भी हाल ही में कहा था कि उनका भी शो में आने का कोई इरादा नहीं है।

पढ़ें- बेनाफ्शा के बारे में ऐसी गंदी बात सुन ब्वॉयफ्रेंड का खून खौला- 'सलमान ने कुछ नहीं किया तो...'

4 of 6
पार्थ समथान
अगर शिल्पा और विकास के एक्स घर में आते हैं तो शो और भी मजेदार हो जाएगा। साथ ही इसकी टीआरपी बढ़ने की भी उम्मीद है। बता दें कि विकास और पार्थ ने 'कैसी ये यारियां' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे सीरियल में साथ काम किया है। इसी के दौरान दोनों दोस्त बने थे। लेकिन बाद में पार्थ ने विकास पर शोषण का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

5 of 6
बिग बॉस
इतना ही नहीं पार्थ ने विकास के खिलाफ एफआईआर भी लिखाई थी। पार्थ का कहना था कि विकास ने उनके 5 लाख 50 हजार रुपए नहीं चुकाए हैं। विकास ने पार्थ का करियर बर्बाद करने की भी धमकी दी थी। विकास और पार्थ अच्छे दोस्त थे। मामला उस समय गर्मा गया था जब एकता कपूर ने खुलासा किया था कि पार्थ और विकास रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस
एकता कपूर का कहना था कि उस वक्त हम सब बैंकॉक में साथ थे। तब पार्थ ने विकास पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें गलत तरह से छू रहे हैं। ये बात 7 दिसंबर 2013 की है। ये बात एकता ने डीएनए से बात करने के दौरान की थी। ये मामला बाद में शांत हो गया था। लेकिन दोनों के बीच कड़वाहट अभी भी खत्म नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें