फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी जिंदगी को लेकर विकास गुप्ता का खुलासा, पहली बार खोला ये बड़ा राज

Sun, 21 Jun 2020 04:19 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : Social Media
टेलीविजन प्रोड्यूसर विकास गुप्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद विकास ने एक वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने डिप्रेशन को लेकर बात की थी। जिसके बाद से ही विकास गुप्ता काफी लाइम लाइट में आ गए थे। वहीं अब विकास गुप्ता ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Vikas Gupta - फोटो : twitter
विकास गुप्ता ने बीते दिनों एक वीडियो साझा करते हुए टीवी के कुछ कलाकारों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उन लोगों ने उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया है। वीडियो में विकास रोते हुए भी नजर आ रहे थे। वहीं अब इस वीडियो के बाद विकास ने एक बड़ा खुलासा किया है। विकास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी सेक्सुआलिटी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Vikas Gupta - फोटो : voot
विकास ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। विकास ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'हाय, मैं आपको अपने बारे में एक छोटी सी बात बताना चाहता हूं। मुझे इंसानों से प्यार हो जाता है बिना उनका जेंडर देखे। यहां मेरी तरह बहुत से लोग हैं। गर्व के साथ कहता हूं मैं बाइसैक्शुअल हूं।'
 

4 of 5
विकास गुप्ता
इस पोस्ट में आगे विकास ने लिखा, 'अब और ब्लैकमेल और तंग नहीं होउंगा। प्रियंक शर्मा, पार्थ समथान आप दोनों का धन्यवाद मुझे मजबूर करने के लिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।' इस ट्वीट के साथ ही विकास गुप्ता ने अपनी दो तस्वीरें भी साझा की हैं। उनकी इस पोस्ट पर उनके फैंस उनका समर्थन कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास गुप्ता
गौरतलब है कि विकास गुप्ता टेलीविजन के मशहूर प्रोयूसर हैं। विकास बिग बॉस के सीजन 11 में प्रतियोगी के रूप में नजर आए थे। तो वहीं बिग बॉस सीजन 13 में विकास को कुछ एपिसोड्स के लिए देखा गया था।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मैथिली ठाकुर का बड़ा फैसला, बोलीं- बॉलीवुड फिल्मों के गाने नहीं गाऊंगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें