फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों-रात हुई मास्टरमाइंट विकास गुप्ता की Bigg Boss से छुट्टी, ये है वजह

Sun, 13 Dec 2020 07:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : twitter/lostboy54
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss के सीजन 14 ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। शो में इन दिनों बिग बॉस के पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स लोगों के मनोरंजन के लिए पहुंचे हैं। दरअसल इस साल जो भी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस में आए हैं वो ऑडियंस का मनोरंजन में कामयाब नहीं हो पाए। जिसे देखते हुए अब बिग बॉस में पुराने सीजन के कुछ कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया है। इन पुराने कंटेस्टेंट्स ने घर में आते ही हंगामा मचाना सुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : Social Media
इन पुराने कंटेस्टेंट्स को चैलेंजर्स के रूप में भेजा गया है। जिनमें मास्टरमाइंड विकास गुप्ता, अर्शी खान, कश्मीरा शाह, मनु पंजाबी, राहुल महाजन और राखी सावंत का नाम शामिल है। शो में चैलेंजर्स की एंट्री ने हर किसी को सरप्राइज कर दिया था। लेकिन अब इन चैलेंजर्स में से एक की सरप्राइजिंग एग्जिट भी होने वाली है। ये कंटेस्टेंट हैं मास्टरमाइंड विकास गुप्ता।
विज्ञापन

3 of 5
विकास गुप्ता, अर्शी खान
खबरों के मुताबिक विकास गुप्ता की बिग बॉस के घर से रातो-रात छुट्टी हो गई है। इसकी वजह हैं शो की कंटेस्टेंट अर्शी खान। दरअसल अर्शी खान शुरुआत से ही विकास गुप्ता को टारगेट करती नजर आ रही हैं। विकास खुद भी इससे काफी परेशान रहते हैं। फिर भी विकास लगातार अर्शी खान को इग्नोर करते आ रहे हैं। लेकिन विकास अर्शी के बर्ताव से इतना परेशान हो गए कि उन्होंने अपना संयम ही खो दिया।

4 of 5
अर्शी खान - फोटो : instagram/arshikofficial
खबरों के मुताबिक विकास गुप्ता ने अर्शी खान को गुस्से में स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया। विकास के इसी अग्रेशन को देखते हुए बिग बॉस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन विकास गुप्ता की यूं अचानक एग्जिट से उनके फैंस को गहरा झटका लगना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : twitter/lostboy54
गौरतलब है कि इससे पहले भी अग्रेसन के चलते कई कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं बात करें विकास गुप्ता की तो विकास बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आए थे। इस दौरान विकास को मास्टरमाइंड का तमगा दिया गया था। इसके अलावा विकास बिग बॉस के सीजन 13 में भी देवोलीना भट्टाचार्जी की जगह पर गेम खेलते हुए नजर आए थे।

पढ़ें: ‘क्रिमिनल जस्टिस 2’ के लॉन्च पर बोले स्टार इंडिया के मुखिया, जल्द दिखेंगी तमाम नई देसी कहानियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें