फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द कपिल शर्मा शो' में विकी-नोरा की मस्ती, जानें क्यों एक्ट्रेस बोली- मैं चाहती थी सब मुझे बहनजी कहें

Sun, 25 Aug 2019 01:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, नोरा फतेही और विकी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में नोरा फतेही और विकी कौशल स्टारर गाना पछताओगे रिलीज हुआ है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में गाने को प्रमोट करने नोरा और विकी पहुंचे द कपिल शर्मा शो में। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की। वहीं स्टार्स ने गाने से जुड़े कुछ खुलासे भी किए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा, नोरा फतेही और विकी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
शो में नोरा फतेही ने गाने के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्मिंग टीम में कई सारे पंजाबी लोग थे। ऐसे में वो सभी एक दूसरे को पाजी कहकर बुलाते थे। ऐसे में नोरा चाहती थीं कि उनका भी एक निकनेम हो और उन्होंने सभी से कहा कि वो उन्हें बहनजी कहकर पुकारें।

पढ़ें: Angry Birds Movie 2 के प्रीमियर में बेबी बंप के साथ दिखीं गिन्नी, पति और सास थे साथ
विज्ञापन

3 of 5
नोरा फतेही - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
पछताओगे की टीम ने नोरा को बहनजी कहकर पुकारने से इनकार कर दिया जिसके बाद टीम ने खुद उन्हें एक नया नाम दिया। इसके बाद से पूरी टीम नोरा को नोरा पाजी कहकर बुलाती थी। सोनी टीवी ने शो का प्रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं बता दें कि इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।

 

4 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
वहीं कपिल ने विकी से मस्ती करते हुए पूछा कि  'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के हिट होने के बाद जब दूसरी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स आपके पास आते हैं और पूछते हैं कि हाउज द जोश ('How's the josh) तो आप यही कहते होंगे कि प्राइस हाई सर ('Price High Sir')।

पढ़ें: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ट्वीट करने पर ट्रोल हुए कपिल, बोले-महाराष्ट्र क्यों भूल गए?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
विकी के बारे में बात करते हुए कपिल कहते हैं कि आपने इंजीनियरिंग किया है। इससे पहले तापसी पन्नू, सुशांत सिंह राजपूत और सोनू सूद भी आ चुके हैं.. उन्होंने भी इंजीनियरिंग की है।  तो क्या आपको नसीरुद्दीन शाह या अमिताभ बच्चन इंजीनियरिंग पढ़ाने आते हैं? कपिल की बात सुन सभी हंसने लगते हैं।

पढ़ेँ: कपिल के शो में प्रभास का खुलासा, एक दिन भी PM बना तो मैं इंडस्ट्री में इंटरव्यू बंद करा दूंगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें