फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप-जसलीन सहित Bigg Boss में इन 15 सितारों ने खूब किया रोमांस, बाहर आते ही तोड़ा रिश्ता

Wed, 25 Sep 2019 04:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Kushal Gauhar, Veena Ashmit and Jasleen Anup Jalota - फोटो : file photo
'बिग बॉस 13' शुरू हो चुका है। इस बार कामनर्स की बजाय सिर्फ सेलिब्रिटीज शो का हिस्सा हैं। बीते 12 सीजन की बात की जाए तो किसी ना किसी सीजन में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट आए जो एक दूसरे को दिल दे बैठे। इन कंटेस्टेंट को शो में देखकर ऐसा लगा कि इनका रिश्ता शो के बाद भी चलेगा हालांकि हुआ इसके ठीक उलट। शो में इन कंटेस्टेंट के बीच बढ़ी नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी। यहां तक कि एक कंटेस्टेंट की गर्भवती होने की खबर भी आई लेकिन बाद में यह सिर्फ अफवाह साबित हुई। जानिए उन कंटेस्टेंट के बारे में जो शो के दौरान तो एक दूसरे को दिल दे बैठे लेकिन बाहर आते ही रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन

2 of 8
Veena Malik and Ashmit Patel - फोटो : file photo
वीना मलिक-अश्मित पटेल
'बिग बॉस 4' का हिस्सा रहे वीना मलिक और अश्मित पटेल की नजदीकियों की खूब चर्चा हुई। दोनों कई बार एक दूसरे के करीब आते नजर आए लेकिन उन्होंने कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। दोनों को पूल में मस्ती करते हुए और साथ में समय बिताते हुए घर में सबने देखा। शो के दौरान दर्शकों को ऐसा लगने लगा था कि घर के बाहर आते ही शायद यह दोनों अपने रिश्ते के बारे में कुछ बोलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

3 of 8
Pravesh Rana and claudia - फोटो : file photo
प्रवेश राणा और क्लॉडिया
इन दोनों का दोस्ताना भी 'बिग बॉस 3' में चर्चा में रहा। पूरे बिग बॉस के दौरान प्रवेश क्लॉडिया को हिंदी सिखाते नजर आए। यही नहीं वो क्लॉडिया के लिए हिंदी गाने गाते थे और उनके नजदीक रहते थे। शो से बाहर निकलने के बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।

4 of 8
kushal and gauhar - फोटो : file photo
गौहर खान-कुशाल टंडन
'बिग बॉस 7' में गौहर और कुशाल पूरे सीजन एक दूसरे के करीब दिखाई दिए। यहां तक कि कुशाल और गौहर ने शो में अपना रिश्ता भी सभी के सामने स्वीकार किया। शो खत्म होने के कुछ दिन बाद तक दोनों का रिश्ता चला लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।  
विज्ञापन

5 of 8
armaan kohli and tanisha - फोटो : file photo
तनीषा मुखर्जी-अरमान कोहली
गौहर और कुशाल के साथ 'बिग बॉस सीजन 7' में तनीषा और अरमान कोहली ने भी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों को एक साथ समय बिताते हुए देखा गया था। दोनों के बात करने के तरीके से दर्शकों को लगने लगा था कि यह दोनों रिलेशनशिप में है। शो खत्म होने के बाद यह दोनों अवॉर्ड फंक्शन में भी साथ नजर आए। हालांकि बाद में ब्रेकअप हो गया। 
विज्ञापन

6 of 8
Karishma Tanna and Upen Patel - फोटो : file photo
करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल
'बिग बॉस 8' में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का प्यार भी परवान चढ़ा। उपेन ने तो करिश्मा के साथ अपने रिश्ते को 'बिग बॅास' के घर के बाहर सगाई तक में बदला, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया। 
विज्ञापन

7 of 8
diandra and gautam gulati - फोटो : file photo
गौतम गुलाटी और डिआंड्रा
बिग बॉस सीजन 8 में गौतम गुलाटी और डिआंड्रा ने अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। शो में दोनों किस भी करते नजर आए थे। बाद में गौतम ने कहा था कि 'हां मैं उसके प्रति आकर्षित था इसलिए उन्हें किस किया था।' डिआंड्रा के शो के बाहर होने के बाद ऐसी भी अफवाह थी कि प्रेग्नेंट होने के चलते वो बाहर हुई हैं हालांकि डिआंड्रा ने इन खबरों को खारिज किया था।
विज्ञापन

8 of 8
anup jalota and jasleen - फोटो : file photo
अनूप जलोटा और जसलीन 
'बिग बॉस 12' में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की लव स्टोरी खूब सुर्खियों में रही। शो के दौरान इन दोनों ने कहा कि यह दूसरे से प्यार करते हैं तो वहीं शो के बाद खुलासा हुआ कि दोनों झूठ बोलकर शो में गए थे। इन दोनों की लव स्टोरी इस वजह से भी चर्चा में रही क्योंकि जसलीन अनूप से उम्र में 37 साल छोटी हैं। 

यह भी पढ़ें:- सोनाक्षी के ट्रोल से 'बिग बॉस 13' के आगाज तक, इस हफ्ते टीवी जगत की ये हैं पांच बड़ी खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें