'मैं बात करना चाहता था...' गौरी के जाते ही हितेन गेट की तरफ दौड़ते हुए ये लाइन बोल रहे थे और फिर जमीन पर बैठकर फूट-फूट कर रोने लगे। उनकी ये हालत देख उनके फैन्स का भी दम घुट रहा था। फैन्स 'बिग बॉस-11' के मेकर्स से इतने खफा हुए कि वे ट्विटर पर जमकर शो के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
दरअसल, बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह हितेन की पत्नी भी उनसे मिलने घर में पहुंचीं। इस दौरान शो के मेकर्स ने सभी कंटेस्टेंट्स को फ्रीज होने का आदेश दे दिया। गौरी ने कुछ वक्त घर में बिताया, घरवालों से बात की। पर जिस तरह बाकी घरवालों को उनके परिवारवाले से मिलने का मौका दिया गया, हितेन को वह खुशी नसीब ना हुई। गौरी जब घर से बाहर चली गईं तब जाकर बिग बॉस ने हितेन को 'मूव' करने का आदेश दिया। गौरी जा चुकी थीं, और हितेन उनसे दो बातें भी नहीं कर पाए।
विज्ञापन
2 of 5
Gauri Pradhan
U r inhuman @BiggBoss 😡
U didn't release #Hiten frm task
Couple ke beech kebab mein haddi ban gaye ho Bigg boss 😏#BB11
— Shwetha (@shwetha0811) December 8, 2017
Gosh.... That choking at the end yarrrr release karte usko😭😭😭😭😭
He damn choked when he said baat karna chaahta tha 😭😭😭
— Somy (@somy_bored) December 8, 2017
विज्ञापन
3 of 5
Gauri Pradhan
Aww Gauri Hiten are couple goals💞
How adorable they are! I was literally crying watching them.
God bless them!!
Bb not fair hiten ko release kar dena chahiye tha.
— Shalini Shah💥 (@ShaliniShah20) December 8, 2017
This was really heart breaking @BiggBoss team@Tentej Bhaau should've been released to meet & hug Gauri Bhabhi
A Test Beyond Patience - Couldn't stop tears@gpradhan7774 bhabhi namaste! You are walking Grace & Elegance.#BB11
— HerdHUSH (@HerdHUSH) December 8, 2017
4 of 5
Gauri Pradhan
गौरतलब है कि गौरी प्रधान की बिग बॉस में एंट्री वाला एपिसोड शुक्रवार रात प्रसारित होगा। इससे पहले शो के मेकर्स ने ट्विटर पर इसका प्रोमो शेयर किया जिस पर लोगों ने ये प्रतिक्रिया दी है।
.@gpradhan7774 enters the #BB11 house to meet @tentej! Watch their reunion tonight at 10:30 PM. #BB11 #BBSneakPeek pic.twitter.com/qfQSRAsjK7
— COLORS (@ColorsTV) December 8, 2017
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हितेन तेजवानी की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस गौरी प्रधान ने सभी घरवालों से प्यार से बात की। यहां तक कि उन्होंने अर्शी खान की भी तारीफ की जो उनके पति हितेन पर डोरे डालती हैं।
हालांकि गौरी इस दौरान हिना से अपनी नाराजगी छुपा ना सकीं। हिना को करारा जवाब देते हुए गौरी ने कहा, 'वह (हितेन) अपने दम पर इस खेल को खेल सकते हैं और उन्हें किसी के सलाह मशविरा की जरुरत नहीं है।'
Bigg Boss 11: हितेन की दूसरी पत्नी हैं गौरी, ऐसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी