फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 24: रियलिटी शो की जबरदस्त एंट्री से टीआरपी लिस्ट में मचा घमासान, 'गुम है किसी के प्यार में' को लगा झटका

Fri, 24 Jun 2022 03:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media
बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) इंडिया की 24वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। जारी की गई इस लिस्ट में स्टार प्लस के एक शो ने चौंकाने वाली एंट्री ली है। जहां पिछले दो हफ्तों से इस लिस्ट में जगह बनाने वाले सीरियल 'बन्नी चाऊ होम डिलिवरी' को इस बार झटका लगा है। वहीं हर बार पहले नंबर पर आने वाला स्टार प्लस का फेमस डेली सोप 'अनुपमा' इस हफ्ते भी पहले नंबर पर ही है। तो चलिए आपको बताते हैं पिछले हफ्ते कौन से रियलिटी शो या सीरियल को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है और टीआरपी टॉप-5 लिस्ट में उन्हें क्या जगह मिली?
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा
हर बार की तरह इस बार फिर 'अनुपमा' पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाए हुए है। इस हफ्ते भी रूपाली गांगुली अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे हुए हैं। कई हफ्तों से लगातार नंबर वन की कुर्सी पर बने हुए शो 'अनुपमा' को इन दिनों अपने जबरदस्त ट्रैक के चलते दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो में नए किरदारों और अनुपमा के नए परिवार की एंट्री को देख भी दर्शक काफी उत्साहित हैं। ऐसे में शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न ने इसे एक बार इस लिस्ट में फिर पहला स्थान दिलाया है। इस मशहूर सीरियल को इस हफ्ते 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रविवार विद स्टार परिवार - फोटो : social media
रविवार विद स्टार परिवार 
'स्टार प्लस' ने हाल ही में एक नया शो शुरू किया है, जिसका नाम 'रविवार विद स्टार परिवार' है। अपने शुरुआती हफ्ते में ही इस शो को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। बाकी सीरियल्स की मौजूदगी के बावजूद इस रियलिटी शो ने टीआरपी चार्ट में धमाकेदार एंट्री की है। इस शो में स्टार प्लस के मशहूर सीरियल के परिवार एक साथ आकर गेम्स खेलते हैं। 'रविवर विद स्टार परिवार' ने 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।  

4 of 6
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं चाहतें
सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजा यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में दिखाई जा रही कहानी दर्शकों का दिल बहला रही है। ऐसे में इस बार यह शो टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान बनाए रखने में कामयाब रहा है। इसे इस बार 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
 ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की रेटिंग में इस बार भारी नुकसान देखने को मिला है। जहां शो पिछले हफ्ते दूसरे स्थान पर रहा था, वहीं इस बार शो दो पायदान नीचे खिसक गया है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस हफ्ते 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ चौथे स्थान पर है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक के बाद एक ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। लेकिन लग रहा है दर्शकों को यह कुछ खास पसंद नहीं आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर शो 'गुम है किसी के प्यार में' को भी इस बार करारा झटका लगा है। नतीजतन, बार्क की रिपोर्ट के अनुसार सीरियल इस बार लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गया है।  इसे टीआरपी रेटिंग में पिछली बार से काफी कम इंप्रेशन मिले हैं। शो को इस बार 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें