फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: इस सीरियल से हिट हुए कई एक्टर्स, जानिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

Thu, 12 Jun 2025 05:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

25 साल पहले टीवी पर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ काफी मशहूर हुआ। इस सीरियल के जरिए कई एक्टर्स भी आगे चलकर टीवी के नामी सितारे बन गए। जानिए, कौन-कौन है वो सितारे?  
विज्ञापन
1 of 8
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के एक्टर्स - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जल्द ही ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन दर्शकों को देखने को मिलेगा। लगभग 25 साल पहले इस सीरियल के पहले सीजन ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। साथ ही इस सीरियल के जरिए कई नए एक्टर्स टीवी के नामी और हिट सितारे भी बन गए। 

विज्ञापन

2 of 8
स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम

स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी आज पॉलिटिक्स में सक्रिय हैं। मगर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में वह तुलसी विरानी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं। आज भी इस किरदार के नाम से उन्हें पहचाना जाता है।  

विज्ञापन

3 of 8
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy

रोनित रॉय
टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ रोनित रॉय ने मिहिर विरानी का रोल निभाया था। इस सीरियल के बाद वह कई हिट टीवी सीरियल का हिस्सा बने। इन दिनों फिल्मों में भी अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर काफी मशहूर हो चुके हैं।  


4 of 8
जया भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम@jaya.bhattacharya

जया भट्टाचार्य
जया भट्टाचार्य ने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में पायल का किरदार निभाया था। यह सीरियल में नेगेटिव रोल था। आगे चलकर भी जय भट्टाचार्य ने कई टीवी सीरियल में पॉपुलर नेगेटिव रोल निभाए हैं। 

विज्ञापन

5 of 8
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

मौनी रॉय
आज मौनी रॉय फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं। साथ ही टीवी सीरियल ‘नागिन’ के जरिए उन्हें पहचाना जाता है। लेकिन मौनी रॉय भी टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कृष्णा तुलसी विरानी के रोल में नजर आईं। इस सीरियल ने ही मौनी को टीवी की दुनिया में पहचान दी। 

विज्ञापन

6 of 8
हितेन तेजवानी - फोटो : इंस्टाग्राम

हितेन तेजवानी
एक्टर हितेन तेजवानी ने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में करण विरानी का रोल किया था। इस किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया। इस सीरियल के बाद हितेन टीवी के नामी कलाकार बन गए। वह कुछ फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। 

विज्ञापन

7 of 8
गौरी प्रधान - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरी प्रधान
गौरी प्रधान ने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नंदिनी का रोल किया था। गौरी और हितेन तेजवानी की रोमांटिक जोड़ी इस सीरियल में बनी थी। यह दोनों असल जिंदगी में भी पति-पत्नी हैं। गौरी प्रधान ने भी इस सीरियल के बाद कई वूमेन सेंट्रिक सीरियल टीवी सीरियल किए हैं। 

विज्ञापन

8 of 8
अमर उपाध्याय - फोटो : इंस्टाग्राम
अमर उपाध्याय
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ थीं में अमर उपाध्याय ने मिहिर का किरदार निभाया था, यह तुलसी (स्मृति ईरानी) के पति का रोल था। मिहिर का रोल अमर ने कम समय के लिए इस सीरियल में किया। बाद में इस रोल में रोनित रॉय नजर आए। मगर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने अमर उपाध्याय को दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया। अमर उपाध्याय के अलावा करण वीर बोहरा, शब्बीर आहूलवालिया और रक्षंदा खान जैसे एक्टर्स भी इस सीरियल के जरिए काफी मशहूर हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें