बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी के सितारे भी अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं। अगर ये कहा जाए कि आज के समय टीवी के कई स्टार्स पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड सेलेब्स को टक्कर देते हैं तो गलत नहीं होगा। फैंस अपने पसंदीदा टीवी के सितारों के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा जानकारी पाने की कोशिश करते हैं। वह स्टार्स के काम से लेकर पर्नसल लाइफ तक से जुड़ी हर चीज जानना चाहते हैं और इसके लिए वह लगातार उन्हें फॉलो भी करते हैं लेकिन जब टीवी सेलेब्स की शिक्षा की बात आती है, तो इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की हसीनाओं की शिक्षा के बारे में बताते हैं। तो आइए जानते हैं कि आपकी पसंदीदा अभिनेत्रियां कितनी पढ़ी-लिखी हैं।
हिना खान
हिना खान ने टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस में जाकर अपने धाकड़ अंदाज से फैंस को हैरान किया। हिना ने गुड़गांव के एक मैनेजमेंट स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स पूरा किया था।