फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमीत व्यास सहित इन पांच टेलीविजन सितारों के घर Lockdown के बीच गूंजी किलकारियां, ऐसे साझा की खुशी

Fri, 05 Jun 2020 10:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्मृति खन्ना, रुसलान मुमताज, मानसी शर्मा - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के समय में जहां मनोरंजन जगत से एक के बाद एक लगातार दुखद समाचार आए। तो वहीं इस बीच मनोरंजन जगत से ही कई खुशखबरियां भी सामने आईं। टेलीविजन के कई कपल्स ऐसे हैं, जिनके घर इस लॉकडाउन के बीच किलकारियां गूंजी। इस पैकेज में आपको बताते हैं उन्हीं टेलीविजन सेलेब्स के बारे में जो लॉकडाउन के बीच माता पिता बने हैं...
विज्ञापन

2 of 6
सुमीत व्यास, एकता कौल - फोटो : Social Media
करीना कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और वेब सीरीज 'पर्मानेंट रूममेट्स' से फेमस होने वाले अभिनेता सुमीत व्यास और अभिनेत्री एकता कौल ने हाल ही में फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। बीते दिन एकता ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए की है। अभिनेता सुमीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'बेटा हुआ है.. उसे वेद बुलाया जाएगा। मम्मी और पापा बेहद खुश हैं और बच्चे को हर थोड़ी देर पर प्यार कर रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
मानसी शर्मा ने दिया बेटे को जन्म - फोटो : Social Media
इससे पहले छोटी सरदारनी फेम अभिनेत्री मानसी शर्मा ने 12 मई को बच्चे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी मानसी के पति युवराज हंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। युवराज हंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनका बेटा उनकी अंगुली को पकड़े हुए था। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'फिक्र मत करो मम्मी और पापा हमेशा आपका हाथ थामे रहेंगे और आपको गाइड करते रहेंगे। स्वागत है।' 

4 of 6
Gautam Gupta and Smriti Khanna - फोटो : Instagram
'मेरी आशिकी तुमसे ही' की अभिनेत्री स्मृति खन्ना ने भी 15 अप्रैल को अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है। मां बनने के बाद स्मृति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में स्मृति और उनके पति गौतम बच्चे पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए थे। बेटी के साथ पहली तस्वीर शेयर करते हुए स्मृति खन्ना ने लिखा- 'मेरी राजकुमारी आ गई 15 अप्रैल को।
विज्ञापन

5 of 6
Dimpy with Husband son and daughter - फोटो : Instagram
राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी। डिंपी ने 11 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी डिंपी ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की थी। डिंपी ने अपने बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर की। डिंपी ने इंस्टाग्राम पर बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'ईस्टर ईव पर जन्मा बनी ब्लू...आर्यन रॉय।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुसलान मुमताज - फोटो : Social Media
टीवी अभिनेता रुसलान मुमताज भी लॉकडाउन के बीच ही पिता बने। रुसलान की पत्नी निराली ने 27 मार्च को बेटे को जन्म दिया। रुसलान ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ ये खुशी की खबर साझा की थी। साथ ही उन्होंने बच्चे की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। रुसलान ने पोस्ट में लिखा था- 'छोटा बेबी आ गया है। मैं कम से कम 3-4 महीने के लिए अपने बच्चे की किसी भी तस्वीर को अपलोड करने से बचने की सोच रहा था लेकिन दुनिया भर में मौजूदा हालातों के बीच ये छोटे बच्चे की खबर ही आपका दिन रोशनी से भर सकती है'।

पढ़ें: Ramayan: 33 साल पहले ऐसे होती थी शूटिंग, टीवी के 'लक्ष्मण' ने बताई पर्दे के पीछे की दास्तां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें