फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Platforms: नहीं चल पाया टीवी क्वीन एकता कपूर का जादू, टीवी पर फ्लॉप हुए शोज अब ओटीटी का कर रहे रुख

Sun, 20 Feb 2022 04:22 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीवी शो - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों के मनोरंजन को दोगुना कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से ही बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी जगत के लिए भी कई रास्ते खुल गए हैं। हाल ही में टीवी पर ऑन एयर हुए कई सीरियल को कम टीआरपी के कारण ओटीटी में शिफ्ट किया गया। इसमें टीवी क्वीन एकता कपूर के भी शो शामिल हैं। यहां देखिए पूरी सूची-
विज्ञापन

2 of 7
जमाई राजा 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया
जमाई राजा 2.0
रवि दुबे और निया शर्मा अभिनीत शो 'जमाई राजा' का पहला सीजन टीवी पर बहुत सफल रहा और लगभग तीन वर्षों तक चला। लेकिन इसके दूसरे सीजन को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर टेलीकास्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
क़ुबूल है 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया
क़ुबूल है 2.0
'क़ुबूल है' एक बहुत लोकप्रिय शो था और इसमें 2012 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति ने अभिनय किया था। 'क़ुबूल है 2.0' उसी मुख्य कलाकार के साथ जी5 पर रिलीज किया गया है।

4 of 7
इश्क में मरजावां 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इश्क में मरजावां 2
इश्क में मरजावां 2 टीआरपी चार्ट में अपनी जगह नहीं बना पाया और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया गया। शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने के बाद ऑफ-एयर कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
बालिका वधू 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बालिका वधू 2
शिवांगी जोशी के शो बालिका वधू 2 को जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जाएगा। टीआरपी गिरने के कारण मेकर्स शो को वूट एप पर शिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
पवित्र रिश्ता 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया
पवित्र रिश्ता 2.0
अंकिता लोखंडे और शहीर शेख के शो पवित्र रिश्ता 2.0 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया था क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक निर्माताओं से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सिलसिला बदलते रिश्तों का - फोटो : सोशल मीडिया
सिलसिला बदलते रिश्तों का
'सिलसिला बदलते रिश्तों का' शो को इसकी कहानी और कथानक के कारण काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। कुछ ही समय में टीआरपी में गिरावट आई और निर्माताओं ने शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित कर दिया। कुछ समय बाद शो को ऑफ-एयर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें