फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी के लिए छोटे परदे की खास तैयारी, खतरों के खिलाड़ी और डायन के अलावा ये शोज देंगे दस्तक

Wed, 15 Jan 2020 09:23 PM IST
Avinash Pal रोहितास कुमार सिंह, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
इंडियाज बेस्ट डांसर और डायन - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे परदे पर साल का दूसरा महीना भी काफी रोचक होने वाला है। इस महीने में जहां मशहूर सिंगिग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स की वापसी हो रही है, वहीं इसी महीने इंडियाज बेस्ट डांसर भी आपके छोटे परदे पर नजर आएगा। इसके अलावा भी कुछ और शोज आपके मनोरंजन की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सारेगामापा लिटिल चैंप्स 8 - फोटो : सोशल मीडिया
सारेगामापा लिटिल चैंप्स 8
यह एक सिंगिंग रियलिटी शो है जिसमें बच्चे अपनी आवाज का जादू मंच से खड़े होकर बिखेरते हैं। यह इसका आठवां सीजन होगा और जय भानुशाली इसकी मेजबानी करेंगे। कुमार शानू, उदित नारायण और अलका याग्निक जैसे मशहूर गायक इस शो के जज होंगे। इस शो के लिए ऑडिशंस शुरू हो चुके हैं। ऑडीशंस वाले शहरों की लिस्ट में गुवाहाटी, कोच्चि, भुवनेश्वर, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, नागपुर, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर, गोआ, लखनऊ, चंडीगढ़ आदि शहर शामिल हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
डायन - फोटो : सोशल मीडिया
डायन
सुपरनैचुरल शक्तियों वाला यह धारावाहिक जी के ही चैनल एंड टीवी के बाद अब जी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। शो के कलाकारों और उसकी पृष्ठभूमि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बने इस धारावाहिक में प्रिय बठीजा, टीना दत्ता और मोहित मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।    

4 of 6
दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ - फोटो : सोशल मीडिया
दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ
यह धारावाहिक एक दादा दादी के जोड़े और उनकी पोतियों पर आधारित है। हाल ही में इसका एक प्रोमो जारी किया गया है दादा अखबार पढ़ रहे हैं और दादी अपनी पोतियों के साथ ऊंची एड़ी के सैंडल पहनकर अपना संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं। यह एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें शीन दास, सीमा बिस्वास और मोहन जोशी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
इंडियाज बेस्ट डांसर - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियाज बेस्ट डांसर
जी के इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज की तर्ज पर सोनी अब इंडियाज बेस्ट डांसर नाम से एक रियलिटी शो लेकर आ रहा है। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इस शो को होस्ट करेंगे। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुइस इस शो के जज होंगे। यह शो 15 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को मौका देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैरिस्टर बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
बैरिस्टर बाबू
यह शो एक ऐसी लड़की की कहानी बयां करेगा जिसकी शादी बचपन में ही एक वयस्क आदमी से हो जाती है। शो के प्रोमो में एक बच्ची एक गांव में कुछ बड़े लोगों को लड़कियों और लड़कों में होने वाले भेदभाव के बारे में सीख दे रही है। प्रविष्ट शर्मा, बर्षा चटर्जी, देव आदित्य और पल्लवी मुखर्जी शो में मुख्य भूमिकाओं में रहेंगे। इस शो के फरवरी में शुरू होने की संभावना है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें