'छोटा पर्दा' अब बिल्कुल भी छोटा नहीं रहा है। यह हम नहीं बल्कि टीवी की दुनिया के सीरियल और शो बनाने वाले मेकर्स द्वारा उनके ऊपर लगाया गया बजट बोल रहा है। फिल्मों की तरह ही टीवी सीरियल्स में भी हर चीज को बारीकी से दिखाने के लिए खूब पैसे खर्च किए जाते हैं। आज के समय में टीवी सीरियल्स का बजट फिल्मों को टक्कर देता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि कभी किसी सीरियल में महज शादी का सीक्वेंस दिखाने के लिए मेकर्स करोड़ों रुपये खर्च कर देते हों? अगर नहीं तो सोचिए क्योंकि आपकी यह सोच सच साबित होगी। जी हां, ऐसे बहुत से नामी-गिरामी सीरियल्स हैं, जिनमें शादी का सीक्वेंस दिखाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
- फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीवी की दुनिया के दर्शकों के दिलों में पिछले 13 साल से राज कर रहे सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। इस सीरियल में यूं तो सभी कुछ खास तरीके से दिखाया जाता है, लेकिन अभिमन्यु और अक्षरा की शादी दिखाने के लिए मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया था। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि मेकर्स ने सभी के पसंदीदा अक्षु और अभिमन्यु की पर्दे पर शादी दिखाने के लिए तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
3 of 6
कुंडली भाग्य
- फोटो : social media
कुंडली भाग्य
'जी टीवी' के मशहूर सीरियल 'कुंडली भाग्य' का नाम भी लिस्ट में शुमार है। इस सीरियल में कई बार शादी दिखाई जा चुकी है और सभी का बजट खूब होता है। हाल ही में प्रीता और करण की शादी हुई थी, जिसमें मुख्य अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने खुद अपने किरदार का लहंगा डिजाइन किया था। अभिनेत्री ने इसे लेकर खूब लाइमलाइट बटोरी थी। ऐसे में इसको मिलाकर इसका बजट करोड़ों में पहुंच गया था।
4 of 6
कुमकुम भाग्य
- फोटो : social media
कुमकुम भाग्य
'कुमकुम भाग्य' का हाल भी कुछ यही है। पिछले कई वर्षों से जी टीवी पर प्रसारित हो रहे इस सीरियल में मेकर्स हर चीज को ग्रैंड बनाना चाहते हैं, जिसके लिए उनका बजट हमेशा हाईफाई रहता है। इनमें शादी का सीक्वेंस भी शामिल है। प्राची की शादी में मेकर्स ने करोड़ों रुपये का खर्च किया था।
विज्ञापन
5 of 6
अनुपमा
- फोटो : insta
अनुपमा
इन दिनों सबकी जुबान पर रहने वाले शो 'अनुपमा' के मेकर्स भी खूब पैसा उठाते हैं। हर त्योहार को रंगारंग बनाने की जद्दोजहद में लगे रहने वाले मेकर्स ने जब अनुज और अनुपमा की शादी का प्लान बनाया तो वह कैसे पीछे हट सकते थे। अनुपमा की ऑन स्क्रीन शादी में मीका सिंह ने परफॉर्मेंस दी थी, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेकर्स को इसकी करोड़ों रुपये कीमत चुकानी पड़ी होगी।
गुम है किसी के प्यार में
टीआरपी में 'अनुपमा' को टक्कर देने वाले सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' भी इस लिस्ट में शामिल है। सीरियल में सई और विराट की शादी के सीक्वेंस को मेकर्स ने ग्रैंड बनाने की हर मुमकिन कोशिश की थी। ऐसा करने में उन लोगों के कई करोड़ रुपये खर्च किए थे।