फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Serials Update: बरखा और अधिक का फूटेगा भांडा, इमली की जिंदगी में आएगा भूचाल, पढ़ें आज का सीरियल अपडेट

Tue, 12 Jul 2022 05:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आज का सीरियल अपडेट - फोटो : social media
टीवी की दुनिया को सिर्फ कहने को छोटा पर्दा कहा जाता है, लेकिन आज के समय में इसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सीरियल्स को देखने के लिए दर्शकों के बीच फिल्मों जितनी उत्सुकता देखने को मिलती है। दरअसल, ज्यादातर सीरियल में रोज कोई न कोई धमाका होता ही रहता है और दर्शक बेसब्री से अगले एपिसोड का इंतजार करते हैं। टीवी सीरियल्स की कहानी आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स के कारण और चटपटी होती रहती है और यही उत्सुकता लोगों को सीरियल से बांधे रखती है। तो चलिए जानते हैं आज अनुपमा से लेकर इमली तक में क्या होने वाला है। आइए पढ़ते हैं आज का सीरियल अपडेट।
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा, अनुज - फोटो : social media
अनुपमा
पाखी और अधिक के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आज मेकर्स दर्शकों के लिए अनुपमा में एक ऐसा ट्विस्ट लाने वाले हैं, जिससे फिर एक बार सीरियल की कहानी अनु और अनुज के तरफ मुड़ जाएगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पाखी और अधिक की कहानी पर ब्रेक लगने वाला है। आज के एपिसोड में 'अनुपमा' में एक साथ कई ट्विस्ट आने वाले हैं। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जहां एक तरफ काव्या के समझाने पर वनराज पाखी से जाकर माफी मांगेगा और कहेगा कि वह अधिक से मिल सकती है लेकिन बड़ों की निगरानी में। वहीं दूसरी तरफ शीशा गिरने की वजह से अनुज को कुछ चोट आ जाएगी लेकिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल जाएगा। इसी बीच अधिक और बरखा प्लानिंग करेंगे, जिसे सारा सुन लेगी और अनुपमा को बताने के लिए भागेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये है चाहतें
पिछले एपिसोड में जहां आपने देखा कि प्रीशा पीहू के पापा से मिलने के लिए तैयार हो जाती है, वहीं आज के एपिसोड में अरमान एक बार फिर रूद्र और प्रीशा को मिलने से रोक लेता है। आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि प्रीशा रूही को एक बंद कमरे से निकलने में मदद करती है। वह रूद्र से मिलने ही वाली होती है कि इतने में ही अरमान उसे पीछे खींच लेता है। अरमान के बीच में आते देख रूही फिर मायूस हो जाती है कि वह अपने माता-पिता को फिर से मिलाने में नाकाम रही।   

4 of 6
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
भाग्य लक्ष्मी
सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' के आज के एपिसोड में ऋषि बलविंदर को घर लाकर खूब मारता है और उसे सच कुबूल करने के लिए कहता है। वह बलविंदर को पूरे परिवार के सामने उस दूसरे शख्स का नाम बताने को कहता है, जो लक्ष्मी को उसके साथ मिलकर बदनाम करना चाहता है। लेकिन मलिष्का उसकी तरफ इशारा करके मना करती है, जिसे आयुष देख लेता है। बलविंदर मना कर देता है कि वह यह सब किसी के भी कहने पर नहीं कर रहा है, लेकिन ऋषि उसे बहुत मारता है। 
विज्ञापन

5 of 6
इमली - फोटो : Instagram
इमली
सीरियल 'इमली' के आने वाले एपिसोड में आज इमली की जिंदगी में एक पुराना भूचाल आने वाला है। जी हां, इमली के जीवन में आज फिर से मालिनी की एंट्री होने जा रही है, जो आर्यन और उस पर बच्ची चुराने का इल्जाम लगाती है। मालिनी इमली को खूब खरी खोटी सुनाकर वहां से अपनी बच्ची लेकर चली जाती है, जिसके बाद इमली टूट जाती है। इमली को दुखी होता देख आर्यन उसे संभालता है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मंजरी सबके सामने हर्षवर्धन से तलाक लेने का ऐलान करती है और तलाक के पेपर्स हर्ष के मुंह पर फेंक कर मारती हैं। मंजरी में इतनी हिम्मत देखकर अक्षरा और अभि दोनों ही खुश हो जाते हैं और अपनी मां के समर्थन में उतर आते हैं। आज के एपिसोड आप देखेंगे कि जहां एक तरफ अभिमन्यु चादर के नीचे सिर रखकर रोता है और मंजरी उसे संभालने के लिए आती है। अभि कहता है कि मां तुमने कुछ गलत नहीं किया। मुझे तुम पर गर्व है। वहीं दूसरी तरफ आरोही की नौकरी अस्पताल में पक्की हो जाती है। आरोही खुशी के मारे बिना सही इंजेक्शन देखे एक बच्चे को लगा आती है, जिससे उसकी तबीयत खराब हो जाती है। बच्चे की तबीयत खराब होने का इल्जाम अभिमन्यु पर लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें