फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Serials Daily Updates: 'अनुपमा' के साथ-साथ इन सीरियल्स में भी आ रहे हैं धमाकेदार ट्विस्ट, पढ़िए टॉप 5 शो का अपडेट

Thu, 09 Jun 2022 03:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सीरियल्स - फोटो : social media
छोटे पर्दे का सीरियल्स में रोजना नए-नए ट्विस्ट्स देखने को मिल रहे हैं। इन ट्विस्ट की वजह से ही इनकी व्यूअरशिप में उछाल देखने को मिल रहा है। ट्विस्ट और टर्न्स आने की वजह से टीवी सीरियल्स की दुनिया और ज्यादा रंगीन होती जा रही है। हफ्तों से टीआरपी की लिस्ट में टॉप पांच पोजीशन पर काबिज सीरियल्स में भी इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ सबके पसंदीदा शो 'अनुपमा' में अनुज और अनुपमा के जीवन में बरखा भाभी भूचाल लाने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ 'गुम हैं किसी के प्यार में' में पाखी यह मानने के लिए तैयार ही नहीं है कि सम्राट की मौत सई के कारण नहीं हुई है। इनके अलावा भी बाकी सीरियल्स में लगातार तूफान आ रहे हैं, जिन्हें देख लोग अपना मनोरंजन बढ़िया तरीके से कर रहे हैं। आइए जानते आज आपके पसंदीदा शोज में क्या दिखाया जाने वाला है।        
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा शो - फोटो : twitter
अनुपमा 
स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल 'अनुपमा' आज जबरदस्त धमाल मचने वाला है। अनुपमा के बच्चे ढोल-नगाड़े के साथ उसके ससुराल पहुंच जाएंगे और उन्हें देखते ही बरखा भाभी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। बरखा को आज पता चल जाएगा कि अनुपमा के तीन बच्चे भी हैं। उसे यह बात हजम नहीं होती है फिर भी बरखा पार्टी का एलान करती है। लेकिन अनुज मना कर देता है कि पार्टी से पहले अनुपमा की पग फेरे की रस्म होगी और हम लोग शाह हाउस जाएंगे। अनुपमा का शाह हाउस में जोरदार स्वागत होता है। शाह भी यह जानकर दंग रह जाते हैं कि अनुज का भी एक परिवार है।
विज्ञापन

3 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम हैं किसी के प्यार में 
सम्राट की मौत के बाद जहां सई पूरी तरह से टूट चुकी है, वहीं चौहान निवास में पत्रलेखा अपने पति को खोने का जिम्मेदार सीधा-सीधा सई को ठहरा रही है। देवी ताई,मोहित, शिवानी और बाकी सब पत्रलेखा को समझाने की कोशिश करते हैं कि सई की इसमें कोई गलती नहीं थी पर भवानी पत्रलेखा का साथ देते हुए उन सबको चुप करा देती है। उनके लाख समझाने पर भी पत्रलेखा नहीं मानती और आने वाले एपिसोड में वह सई का हाथ पकड़कर विराट को धक्का देते हुए घर से बाहर निकालने के लिए आगे बढ़ती है। लेकिन भवानी उसे रोकते हुए कहती है कि सई को वह कहीं नहीं जाने दे सकती क्योंकि उसके घर का वारिस सई की कोख में पल रहा है।

4 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
मंजरी के साथ ही अब अभिमन्यु को भी लगने लगा है कि नील का यह हाल अक्षरा कि वजह से हुआ है। जहां एक तरफ मंजरी नील को लेकर परेशान है, वहीं दूसरी तरफ महिमा अक्षरा को फटकार लगाती है कि अगर उसे पता था कि नील गोयंका हाउस में है तो उसने किसी को बताया क्यों नहीं। इसे देख मनीष उन्हें रोकने जा ही रहा होता है लेकिन स्वर्णा उसे रोक लेती है। कायरव अभि को विशवास दिलाता है कि वो लोग नील का ध्यान रखेंगे। मंजरी अभि के घर आते ही उससे नील के बारे में पूछती है। अभि उसे बताता है कि नील बिल्कुल ठीक है और गोयंका के घर पर ठहरा हुआ है। कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मंजरी और अभि नील के लिए पूजा रखने का प्लान बनाते हैं।    
विज्ञापन

5 of 6
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये है चाहतें 
प्रीशा और रुद्राक्ष के घर में इस समय रेवती नाम की विलेन हुड़दंग मचा रही है। आज के एपिसोड की शुरुआत रुद्राक्ष के रेवती से कहने से होती है कि उसके और प्रीशा के बीच कोई नहीं आ सकता। क्योंकि वह दोनों एक दूसरे पर पूरा भरोसा करते हैं। इसके साथ ही रुद्राक्ष उसे घर से न जाने के लिए कहता है, जिसपर रेवती रुद्राक्ष को विश्वास दिलाते हुए कहती है कि वह प्रीशा की डिलवरी होने तक कहीं नहीं जाएगी। जहां घर में रेवती प्रीशा के जीवन में तूफान लाने की तैयारी कर रही है, वहीं कल के एपिसोड में देख जाएगा कि अरमान एक बार फिर मंदिर में प्रीशा से टकरा जाता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुमकुम भाग्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुमकुम भाग्य 
रिया मानने को तैयार ही नहीं है कि रणवीर उसे तलाक देने का फैसला कर चुका है। रिया पल्लवी से कहती है कि रणवीर उसे प्रपोज करने वाला है और कल वह प्राची को तलाक देगा, जिसे सुन वहां खड़ी दीदा बेहोश हो जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ प्राची रणवीर से कहती है कि वह उसे प्रपोज तो हर बार करता है लेकिन हमेशा रिया के पास ही चला जाता है। रणवीर उसे विशवास दिलाने की कोशिश करता है कि ऐसा नहीं है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में  रिया रणवीर और प्राची के जीवन में क्या तुफान लाती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें