गुम है किसी के प्यार में
- फोटो : सोशल मीडिया
गुम हैं किसी के प्यार में
सम्राट की मौत के बाद जहां सई पूरी तरह से टूट चुकी है, वहीं चौहान निवास में पत्रलेखा अपने पति को खोने का जिम्मेदार सीधा-सीधा सई को ठहरा रही है। देवी ताई,मोहित, शिवानी और बाकी सब पत्रलेखा को समझाने की कोशिश करते हैं कि सई की इसमें कोई गलती नहीं थी पर भवानी पत्रलेखा का साथ देते हुए उन सबको चुप करा देती है। उनके लाख समझाने पर भी पत्रलेखा नहीं मानती और आने वाले एपिसोड में वह सई का हाथ पकड़कर विराट को धक्का देते हुए घर से बाहर निकालने के लिए आगे बढ़ती है। लेकिन भवानी उसे रोकते हुए कहती है कि सई को वह कहीं नहीं जाने दे सकती क्योंकि उसके घर का वारिस सई की कोख में पल रहा है।