अनुपमा
स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में आज रात जमकर तमाशा होने वाला है। किंजल के साथ हुए हादसे के बाद वनराज शाह बौखला चुका है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राखी एक बार फिर शाह हाउस में तहलका मचाने पहुंच चुकी है। राखी बापूजी को सफाई करते देख भी चप्पल पहने-पहने घर के अंदर चली जाती है, जिसे देख अनु उसे खूब खरी खोटी सुनाएगी। लेकिन यह बात राखी को बिल्कुल पसंद नही आएगी और वह आग बबूला हो जाती है। इसके साथ ही राखी किंजल की गोद भराई की रस्म का एलान करती है, जो उसके घर पर होगी। हालांकि, अनुपमा और बा इसके खिलाफ होते हैं।