फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad kelkar: शरद केलकर ही नहीं इन एक्टर्स ने भी किया छोटी उम्र की एक्ट्रेस संग रोमांस, देखें सीरियल की लिस्ट

Tue, 22 Jul 2025 10:53 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्मों में ही नहीं टीवी सीरियल में भी एज गैप वाली लव स्टोरी दिखाई जाती हैं। कई सीरियल्स में 20 साल के एज गैप वाली जोड़ियां छोटे पर्दे पर दर्शकों को देखने को मिली हैं। शरद केलकर से लेकर रोनित रॉय जैसे एक्टर्स ने छोटी उम्र की एक्ट्रेस संग टीवी सीरियल पर रोमांस किया।

विज्ञापन
1 of 6
सीरियल 'तुम से तुम तक' में शरद केलकर - फोटो : इंस्टाग्राम@sharadkelkar

इन दिनों एक नया टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ शुरू हुआ। इस सीरियल में शरद केलकर ने 45 साल के बिजनेसमैन आर्यवर्धन का किरदार किया है। जिसे 20 साल की अनु से प्यार हो जाता है। असल जिंदगी में भी इनके बीच लगभग इतना ही एज गैप है। इस बात पर शरद केलकर हाल ही में ट्रोल भी हुए। लेकिन वह टीवी पर छोटी उम्र की एक्ट्रेस संग राेमांस करने वाले अकेले एक्टर नहीं हैं। जानिए, शरद केलकर से पहले कौन-कौन से एक्टर्स छोटे पर्दे पर एज गैप वाली लव स्टोरीज का हिस्सा रह चुके हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 6
टीवी सीरियल 'बंदिनी' में रोनित रॉय और आसिय काजी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बंदिनी
सीरियल ‘बंदिनी(2009)’ में रोनित रॉय ने आसिया काजी संग छोटे पर्दे पर रोमांस किया। जबकि इन दोनों एक्टर्स के बीच उम्र का अंतर था। सीरियल की कहानी में भी धर्मराज शक्ति सिंह (रोनित रॉय) की शादी अपने से आधी उम्र की लड़की से हो जाती है। जबकि धर्मराज के पहले से चार बड़े-बड़े बच्चे होते हैं। इस एज गैप के बावजूद कैसे वह धर्मराज और आसिया काजी के किरदार के बीच प्यार होता है, यही सीरियल की कहानी थी।   

विज्ञापन

3 of 6
सीरियल 'माेलक्की' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
मोल्लकी
सीरियल ‘मोल्लकी (2020)’ में एक प्रथा दिखाई जाती है, जहां दुल्हन को खरीदा जाता है। इस सीरियल में 42 साल का वीरेंद्र प्रताप सिंह (अमर उपाध्याय) एक 19 साल की लड़की पूर्वी को दुल्हन के रूप में खरीदकर लाता है। वीरेंद्र दो बच्चों का पिता पहले से है। आगे चलकर पूर्वी अपने हक के लिए लड़ती है। साथ ही वीरेंद्र का मन भी बदलती है।   

4 of 6
सीरियल 'ना उम्र की सीमा हो' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ना उम्र की सीमा हो
साल 2022 में शुरू हुए सीरियल ‘ना उम्र की सीमा हो’ में इकबाल खान ने रचना मिस्त्री के साथ रोमांस किया। यह कहानी भी एज गैप वाले जोड़े की थी। देव और विधि की इस लव स्टोरी में कई मुश्किल आती हैं। सोसायटी भी उनके फैसले पर सवाल करती है लेकिन आखिर में इनके प्यार की जीत होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
सीरियल 'कुछ तो लोग कहेंगे' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कुछ तो लोग कहेंगे
साल 2011 में एक सीरियल ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ टेलीकास्ट हुआ। इसमें मोहनीश बहल और कृतिका कामरा ने डॉक्टर्स के रोल निभाए थे। डॉ. आशुतोष और डॉ. निधि की यह लव स्टोरी सादगी से भरी थी। मगर इस लव स्टोरी में आशुतोष की दोस्त मल्लिका मुश्किल खड़ी करती है। आखिर में तमाम मुश्किलों को पार कर निधि और आशुतोष शादी कर लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीरियल 'दिल संभल जा जरा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
दिल संभल जा जरा 
साल 2017 में फिल्म एक्टर संजय कपूर ने टीवी सीरियल ‘दिल संभल जा जरा’ में अभिनय किया। इस सीरियल में एक कम उम्र की लड़की अपनी मां से बदला लेने के लिए अपने पिता के दोस्त से शादी कर लेती है। अहाना के रोल में स्मृति कालरा नजर आईं। संजय कपूर ने स्मृति कालरा के साथ सीरियल में रोमांस किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें