टीवी सीरियल 'मधुबाला' से मशहूर होने वाले एक्टर गुंजन उतरेजा ने शादी कर ली है। गुंजन ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका संग एक निजी समारोह में सात फेरे लिए। शादी में गुंजन के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। गुंजन की शादी 20 नवंबर को हुई। शादी में टीवी की बड़ी हस्तियां सुमेर पसरीचा, मनीष पॉल, अपारशक्ति खुराना, आकृति कक्कड़ और हर्षदीप कौर नजर आए ।
विज्ञापन
2 of 5
gunjan utareja wedding
- फोटो : social media
मनीष पॉल, अपारशक्ति और सुमेर पसरीचा संगीत और बारात में मस्ती करते दिखे। दूल्हे गुंजन ने भी बारात में दोस्तों के साथ डांस किया । अपनी शादी में गुंजन ने नीले रंग की शेरवानी पहनी । वहीं दीपिका पिंक लहंगा-चोली में खूबसूरत दिख रही थीं । शादी के बाद हुए समारोह में गुंजन होस्ट भी बने ।
विज्ञापन
3 of 5
gunjan utareja wedding
- फोटो : social media
रिसेप्शन में आकृति कक्कड़ ने 'इतनी सी हंसी...' गाना गाया । बता दें कि ये गुंजन की दूसरी शादी है । गुंजन ने इससे पहले साल 2007 में पल्लवी से शादी की थी । लेकिन 7 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था ।
4 of 5
gunjan utareja wedding
- फोटो : social media
पल्लवी ने गुंजन पर आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी । वहीं गुंजन ने ऐसी खबर छापने वाले पोर्टल को जमकर लताड़ा था । गुंजन का कहना था, 'ये हमारा निजी मामला है और मैं नहीं चाहता लोग इसके बारे में जानकर इसे और गंदा करें ।'
'मैं किसी के चरित्र के बारे में कुछ नहीं कहूंगा । अपनी बात साबित करने के लिए मेरे पास सबूत हैं । इसलिए अब कोर्ट ही फैसला करेगा ।' अब गुंजन ने दीपिका के साथ शादी कर ली है । दीपिका को वो लंबे समय से डेट कर रहे थे ।