ग्लैमर इंडस्ट्री में इन दिनों शोक का माहौल बना हुआ है। पहले बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी की बाथटब में डूबने से मौत हो गई और अब टीवी सीरियल 'इश्कबाज' के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर संजय बैरंगी की मौत की खबर सामने आई है। खबर है कि मलाड वेस्ट के जनकल्याण नगर में सिलिकॉन पार्क की एक इमारत की 16वीं मंजिल से कूदकर उनकी जान चली गई है।