फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क सुभान अल्लाह: तीन तलाक के मुद्दे पर बना टीवी सीरियल, लॉन्चिंग से पहले विवादों में घिरा

Thu, 15 Mar 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ishq Subhan Allah
तीन तलाक के मुद्दे पर आधारित टीवी सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' बुधवार से प्रसारित होने जा रहा है। लॉन्चिंग से पहले ही विवादों में घिर चुके इस शो में अदनान अब्बास खान और ईशा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ईशा सिंह इससे पहले सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' में नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने एक विधवा का रोल निभाया था।
विज्ञापन

2 of 5
Ishq Subhan Allah
19 साल की ईशा सिंह शो में 'जारा सिद्दीकी' नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि शो के लिए उन्होंने उर्दू सीखी। उन्होंने कहा, 'कुछ ऐसे शब्द हैं जिनका उच्चारण करने से पहले मुझे 30-40 बार रिपीट करना पड़ता था।' ईशा सिंह ने बताया कि वह भोपाल से हैं इसलिए उन्हें इस्लाम से जुड़े रीति-रिवाज और संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने वहां रहते वक्त ही नमाज अदा करना सीख लिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Ishq Subhan Allah
तीन तलाक के मुद्दे पर जब शो की लीड एक्ट्रेस की राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'जब निकाह के वक्त लड़की से उसकी रजामंदी मांगी जाती है, तो फिर तलाक के वक्त क्यों नहीं? वे (पुरुष) महिलाओं से नहीं पूछते। यह गलत है। इस मामले में दोनों को बराबर हक मिलना चाहिए।' 

4 of 5
Ishq Subhan Allah
उलमा संगठनों ने सीरियल को लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। सीरियल में तीन तलाक को कहानी बनाकर मनोरंजन में पिरोया गया है, इससे उलमा नाइत्तेफाकी रखते हैं। शरीयत बोर्ड के अध्यक्ष, इमाम संगठन और जमीयत उलमा-ए-हिंद ने भी सीरियल पर सवाल खड़े किए हैं। मुजफ्फरनगर में उलमा का साफ रुख है कि इस तरह से धार्मिक मुद्दों को लेकर धारावाहिक बनाए जाने गलत हैं। मामले में उलमा दारुल उलूम से राय लेंगे, उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जी टीवी पर सीरियल इश्क सुभान अल्लाह बुधवार से रात 10 बजे प्रसारित होगा। सीरियल का यह ट्रेलर यू-ट्यूब पर छाया हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें