फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मशहूर टीवी सीरियल से एक और कलाकार हो रहा OUT, यह है असल वजह

Sun, 18 Mar 2018 08:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dil Se Dil Tak
कलर्स चैनल के फेमस सीरियल दिल से दिल तक से एक और कैरेक्टर बाहर होने की लिस्ट में है। फिलहाल शो में  सिद्धार्थ शुक्ला (पार्थ), शॉरवरी (रश्मि देसाई), टेनी (जैसमीन भसीन) की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद है। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला शो से निकाले जा चुके हैं और अब...
विज्ञापन

2 of 5
Dil Se Dil Tak
अब इस सीरियल के चाहनेवालों को और धक्का लगने वाला है। खबरों की मानें तो रश्मि भी इस शो को अलविदा कहने वाली हैं। माना जा रहा है कि रश्मि शो में चल रही कहानी से संतुष्ट नहीं है। साथ ही उन्हें शॉरवरी के रोल से भी शिकायत है। क्योंकि उन्हें शो में कुछ नया नजर नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Dil Se Dil Tak
बता दें कि इसी साल की शुरुआत में शॉरवरी के शो में दोबारा एंट्री हुई थी। दरअसल, उन्होंने शो को कुछ समय के लिए बीच में छोड़ दिया था। यह भी बताया जा रहा है कि शो में उन्हें वापस लाने के लिए स्टोरी में बदलाव किया गया था। लेकिन उन्हें फिर से स्टोरी समझ नहीं आई। 

4 of 5
Dil Se Dil Tak
इसके बाद रश्मि ने अपनी परेशानी प्रोडक्शन हाउस से भी शेयर की और अपने फैसले के बारे में बताया। हालांकि प्रोड्यूसर्स चाहते हैं कि रश्मि शो में बनी रहें। लेकिन रश्मि शो से किनारा करने के लिए पूरी तरह मन बना चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dil Se Dil Tak
बता दें कि इससे पहले पार्थ के रोल को सिद्धार्थ अदा कर रहे थे। लेकिन उनके नखरे के चलते उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सिद्धार्थ की जगह एक्टर रोहन गंडोत्रा पार्थ का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें