फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Serial Daily Updates: 'अनुपमा' में हुई अनु के नए परिवार की एंट्री और सई हुई प्रेग्नेंट, यहां पढ़िए आज का टीवी अपडेट

Sat, 04 Jun 2022 04:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media
टीवी की दुनिया बहुत ही रंगीन और ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरी होती है। छोटा पर्दा आज के समय में हर तरह से बड़े पर्दे को टक्कर देता है। चाहे बात फिर रोमांटिक सीन्स की बात हो या फिर विदेशी धरती पर शूटिंग करने की...सभी तरह से इन दिनों टीवी की दुनिया बड़ी और बेहतर होती जा रही है। इसकी एक खास और बड़ी वजह मेकर्स का टीआरपी की लिस्ट में जगह बनाना है, वह लगातार अपने सीरियल्स की कहानी के साथ ऐसा कुछ करने की कोशिश करते हैं कि दर्शक इनकी तरफ आकर्षित हो जाएं। लगातार आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स से इन सीरियल्स की कहानी और चटपटी हो जाती है। ऐसा ही कुछ इन दिनों टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' के साथ-साथ बाकी सीरियल्स में भी देखा जा रहा है। हम आपके लिए टीवी के टॉप पांच सीरियल्स के अपडेट्स लेकर आए हैं। चलिए पढ़ते हैं कि आज आपके लिए शाम की थाली में क्या परोसा जाने वाला है...
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा शो - फोटो : twitter
अनुपमा
अनुपमा की शादी के बाद शो में उथल-पुथल मची हुई है। जहां एक तरफ अनुपमा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए अनुज के साथ एक नई शुरुआत कर रही है, वहीं दूसरी तरफ पाखी का बॉयफ्रेंड पहली बार पर्दे पर आया है। आज आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज के भाई और भाभी उसे और अनुपमा को अचानक घर पहुंचकर सरप्राइज देते हैं। दूसरी तरफ समर, पारितोष और पाखी कॉन्सर्ट में जाते हैं। कॉन्सर्ट में समर से एक नई लड़की टकराती है, जो आगे चलकर उसके लव इंटरस्ट के तौर पर नजर आएगी। इसके साथ ही पाखी एक लड़का पाखी की जान बचाता है पर वह उसे वहां देखकर चौंक जाती है।   
विज्ञापन

3 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में 
'गुम है किसी के प्यार' में सीरियल में इन दिनों जगताप सई और विराट की जिंदगी में तहलका मचा रहा है। सई और विराट की जिंदगी के साथ-साथ ही उसने चौहान निवास में भी उसकी वजह से बहसबाजी और ड्रामे चल रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच सई को पता चलता है कि वह प्रेग्नेंट है, जिसे सुन परिवार वालें काफी खुश हो जाते हैं। आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि जगताप अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए एक बहुत गहरी चाल चलने वाला है। 
 

4 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
अक्षरा नील के अडोपशन की सच्चाई अभिमन्यु से छिपाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन आरोही चाहती है कि यह सच अभि को पता चल जाए। वह अपनी गंदी सोच और चाल चलके नील को अडोपशन पेपर्स दिला देती है। नील को सच्चाई का पता चल जाता है कि वह अनाथ नहीं है, तो वह हर्ष से वहीं पर सवाल करने लगता है कि वह उसे अनाथ क्यों कहता है। वह अनाथ नहीं है, वह उसका ही बेटा है। फंक्शन में मौजूद मीडिया यह सब कवर कर लेती है। इन सबके बीच मंजरी अक्षरा को यह बात नील को बताने का आरोप लगाती है। अभिमन्यु नील को ही गलत समझता है और उससे बात करने की कोशिश भी करता है। 
विज्ञापन

5 of 6
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये है चाहतें
आज के एपिसोड में रेवती प्रीशा को जान से मारने की गंदी चाल चलती है। वह ट्रक ड्राइवर को प्रीशा का एक्सिडेंट करने के लिए कहती है और साथ ही उसे आदेश देती है कि यह सब एक हादसा लगना चाहिए। लेकिन फिर अचानक से वह प्रीशा को धक्का मारकर बचा लेती है। प्रीशा नीचे गिरने ही वाली होती है के तुरंत रुद्राक्ष उसे बचा लेता है पर रेवती बेहोश हो जाती है, जिसके बाद रुद्राक्ष के मन में उसे लिए साहनभूती आ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुमकुम भाग्य - फोटो : social media
कुमकुम भाग्य
रिया लगातार प्राची और रणवीर के बीच दूरियां लाने की कोशिश कर रही है। वह नहीं चाहती कि रणवीर उसे तलाक दे और प्राची के साथ खुश रहे। इस चक्कर में वह रोज नए-नए ड्रामे कर रही है। इस बार उसने वकील से अंगूठी दिखाते हुए कह दिया कि रणवीर ने उसे प्रपोज कि.या है और वह उसे अब तलाक नहीं देना चाहता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें