फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंगूरी भाभी' ने इनके साथ मनाया जन्मदिन, एक साल पहले लिया था यह फैसला

Thu, 12 Apr 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Shubhangi Atre
पॉपुलर सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का रोल करने वाली टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं।  अत्रे को टेलीविजन इंडस्ट्री में 12 साल हो चुके हैं। उन्होंने अपने इस जन्मदिन जन्मदिन का जश्न एक अनाथालय में मनाया है। 
विज्ञापन

2 of 4
shubhangi atre
इस दौरान अत्रे ने कहा कि मेरा जन्मदिन समारोह विशेष है इस दिन के लिए मेरे पिता और पति हमेशा बड़े उत्साह के साथ तैयार रहते हैं। लेकिन इस जन्मदिन को मैंने अनाथालय में जाकर मनाया, जिसके बाद मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ। पिछले साल, मैंने अनाथालय में एक बच्चे का जन्मदिन मनाया था और उसी पल यह फैसला किया था कि मैं उनके साथ अपना अगला जन्मदिन मनाऊंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
shubhangi atre - फोटो : shubhangi atre
भोली सी दिखने वाली शुभांगी अत्रे ने अपने करियर की शुरुआत 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल से साल 2006 में की थी। इसमें उन्होंने महज छोटा सा रोल निभाया था।इसके बाद शुभांगी ने साल 2007 में 'कस्तूरी' सीरियल में लीड रोल निभाया।इस सीरियल ने शुभांगी के करियर में उड़ान भर दी। हालांकि शुभांगी और करन पटेल के झगड़े ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। 
विज्ञापन

4 of 4
shubhangi atre
शुभांगी मुख्य रूप से इंदौर की रहने वाली हैं। शुभांगी शादी शुदा है। इन्होंने पियूष पूरी से शादी की है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम आशी है। पढा़ई की बात करें तो उन्होंने एमबीए किया हुआ है।फिलहाल शुभांगी 'भाबी जी घर पर हैं ' सीरियल में नजर आ रही हैं जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं। अंगूरी भाबी के किरदार के लिए शुभांगी एक दिन के 40 हजार रुपए चार्ज करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें