आसिफ शेख टीवी के मोस्ट फेमस एक्टर हैं। इन दिनों वो 'भाबी जी घर पर हैं' में विभूति नारायण का किरदार निभा रहे हैं। आसिफ शेख ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में टीवी सीरियल 'हम लोग' से की थी। ये इंडियन टेलीविजन पर पहला डेली सोप ड्रामा था।
विज्ञापन
2 of 8
आसिफ शेख
10 साल टीवी इंडस्ट्री में स्ट्रगल करने के बाद आसिफ को उनकी पहली फिल्म मिली। आसिफ को 1995 में सलमान खान और शाहरुख खान के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। ये फिल्म थी 'करन अर्जुन'। इस फिल्म से आसिफ ने डेब्यू किया था। इससे पहले आसिफ ने कुछ फिल्मों कैमियो किया था। लेकिन उन्हें पहचान 'करन अर्जुन' से ही मिली।
विज्ञापन
3 of 8
आसिफ शेख
'करन अर्जुन' के बाद आसिफ ने कई फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले किया। आसिफ को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए 40 साल पूरे हो चुके हैं। आसिफ एक्टर के साथ साउंड प्रोड्यूसर भी हैं। आसिफ के काम को टीवी और फिल्मों में हमेशा सराहा गया है। आसिफ अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं।
4 of 8
आसिफ शेख
सीरियल में विभूति नारायण को देखकर लगता है कि उनकी उम्र 35-40 साल होगी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी आसिफ की असल उम्र 57 साल है। सीरियल में वो खुद से 25 साल छोटी अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन के पति का रोल निभा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
आसिफ शेख
'भाबी जी...' के राइटर मनोज संतोषी ने विभूति का कैरेक्टर खास आसिफ के लिए लिखा था। आसिफ के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का नाम मरयम और बेटे का नाम अलीजाह है। मरयम एक टैलेंट कंपनी में बतौर मैनेजर काम करती हैं, जबकि अलीजाह ने डायरेक्टर माजिद मजीदी कि फिल्म में बतौर असिस्टेंट काम किया है।
विज्ञापन
6 of 8
आसिफ शेख
अपने एक इंटरव्यू में आसिफ ने बताया था, 'भाबी जी... की शूटिंग के दौरान हम खुद हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं। हप्पू सिंह बहुत फनी हैं। उनके साथ टेक होता है तो मैं अपनी हंसी रोक नहीं पाता हूं। इतने रीटेक हो जाते हैं कि कई बार डायरेक्टर भी चिढ़ जाता है।'
विज्ञापन
7 of 8
आसिफ शेख
आसिफ क्रिकेट के काफी शौकीन हैं। उन्होंने 17-18 साल खूब क्रिकेट खेला है। वो नेशनल लेवल तक भी क्रिकेट खेल चुके हैं। खाली समय में आसिफ अच्छी फिल्में और क्रिकेट देखना पसंद करते हैं। एक्टिंग शूरू करने के बारे में आसिफ ने बताया था, 'मैंने होटल मैनेजमेंट किया था। लेकिन मैंने नौकरी छोड़ दी।'
नौकरी छोड़ने के बाद आसिफ के पिता को काफी बुरा लगा था। उन्होंने आसिफ की मां से कहा था, 'देखना ये एक दिन रिक्शा ही खींचेगा।' उस दौरान आसिफ ने थिएटर करना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे उन्होंने टीवी में ट्राई किया, काम मिला और आज आसिफ अपनी अदाकारी से हर किसी को हंसा रहे हैं।