टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक लंबे गैप के बाद टीवी पर नजर आने वाली हैं। वह एक कुकिंग रियालिटी शो का हिस्सा बनी हैं। पिछले दिनों इसी शो के कारण दीपिका सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुईं। अब दीपिका का इसी नए शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है, जिसमें कहीं ना कहीं वह ट्रोल्स को ही मैसेज दे रही हैं।