टेलीविजन की कई अभिनेत्रियां टीवी शोज में अक्सर संस्कारी बहू-बेटियों का किरदार निभाती नजर आती हैं। टीवी शो में अपने इन किरदारों के जरिए ये एक्ट्रेस लोगों के मन अपनी एक ऐसी छवि छोड़ देती हैं, जिसके विपरित इन एक्ट्रेस को देखना तो दूर स्वीकार करना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन बतौर कलाकार इन अभिनेत्रियों को कई तरह के करिदार निभाने पड़ते हैं। टीवी की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों अपनी संस्कारी बहुओं वाली छवि को तोड़ते हुए ओटीटी पर जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में-