फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 टीवी स्टार्स को प्रोड्यूसर ने दिखाया बाहर का रास्ता, सिर्फ यह थी इनकी गलती

Sun, 02 Sep 2018 11:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Tv Serial

टीवी सीरियल्स की दुनिया अलग ही होती है और उनके सभी किरदारों की भी इमेज कुछ कम नहीं होती है। घर-घर में सीरियल्स को बड़े ही मन से देखा जाता है। साथ ही दर्शकों का उनके फेवरेट सीरियल के किरदार उनके दिल में घर कर जाते हैं। लेकिन इस बीच, उन्हें किसी ना किसी कारण शो छोड़ना भी पड़ जाता है। इसकी वजह में किरदारों की अचानक मौत हो जाने या उनके रिप्लेस हो जाने की अलग-अलग वजह होती हैं। किसी का प्रोड्यूसर से झगड़ा हो जाता है तो किसी को ज्यादा पैसों की डिमांड की वजह से निकाल दिया जाता है।

Trending Videos
विज्ञापन

किश्वर मर्चेंट

2 of 11
kishwar merchant
टीवी सीरियल 'पार्टनर्स-ट्रबल हो गई डबल' में आयशा के किरदार में नजर आने किश्वर मर्चेंट को प्रोड्यूसर ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। दरअसल, किश्वर को स्टोरी की लाइन बदलने से शिकायत थी। 
विज्ञापन

श्वेता गुलाटी

3 of 11
shweta gulati
किश्वर के बाद श्वेता गुलाटी को भी सब टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'पार्टनर्स-ट्रबल हो गई डबल' से हाथ धोना पड़ा। इस सीरियल में श्वेता ने डॉली का किरदार निभाया था। 

सिद्धार्थ शुक्ला

4 of 11
Sidharth Shukla
सिद्धार्थ को इस वजह से शो से निकलना पड़ा क्योंकि वह शो में अपनी को-स्टार से भिड़ गए थे। सिद्धार्थ कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल दिल से दिल तक में लीड रोल कर रहे थे। 

 
विज्ञापन

सना अमीन शेख

5 of 11
sana amin sheikh
जी बांग्ला पर टेलीकास्ट होने वाले सीरियल भूतु में लीड रोल करने वाली सना अमीन शेख को नाटक की गिरती टीआरपी के चलते शो छोड़कर जाना पड़ा और बाद में मेकर्स ने भी शो का प्लॉट बदल दिया। 
विज्ञापन

6 of 11
kinshuk mahajan
सना अमीन शेख के साथ-साथ इसी सीरियल में उनके लवर का किरदार निभाने वाले किन्शुक महाजन को भी प्लॉट बदलने की वजह से सीरियल से बाहर जाना पड़ा था। 
विज्ञापन

पर्ल पुरी

7 of 11
Parl Puri
जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'मेरी सासू मां' में सत्येंद्र के किरदार की मौत इसलिए करवा दी गई थी क्योंकि उनका सेट पर काफी अनप्रोफेशनल रवैया नजर आ रहा था। इसकी वजह से उन्हें सीरियल से निकाल दिया गया।

अंशुमन

8 of 11
Anshuman
टीवी सीरियल नागार्जुन-एक योद्धा की लगातार गिरती टीआरपी के चलते लीड किरदार कर रहे अंशुमन को प्रोड्यूसर ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रोड्यूसर को अंशुमन की एक्टिंग भी पसंद नहीं आ रही थी। यह सीरियल लाइफ ओके पर आया करता था। 

9 of 11
zia malik
गोपी बहू से मशहूर जिया मलिक टीवी सीरियल साथिया साथ निभाना से लोगों की नजरों में नजरों में चढ़ी थीं। खबर है कि जिया ने जैसे ही डांस शो झलक दिखला जा में जाने का मन बनाया तो मेकर्स ने उन्हें रातों-रात शो से बाहर कर दिया। 

10 of 11
Jannat Zubair
कलर्स टीवी पर सबसे मशहूर सीरियल तू आशिकी में पंक्ति का किरदार करने वाली जन्नत जुबैर खान को इस वजह से शो से बाहर जाना पड़ा क्योंकि उन्होंने किसिंग सीन देने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन

11 of 11
Ada
एकता कपूर के फेमस सीरियल नागिन में लीड रोल करने वाली मोनी रॉय के बॉलीवुड में चले जाने के बाद अदा को भी शो से बाहर कर दिया गया। अदा शो में काली नागिन का किरदार कर रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें