फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद भी साथ हैं ये 4 सेलेब्स, कुछ ऐसे निभा रहे हैं दोस्ती

Tue, 28 May 2019 07:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
juhi parmar,raghu ram,ridhi dogra - फोटो : amar ujala
अक्सर ऐसा होता है जब पति-पत्नी तलाक ले लेते हैं तो एक दूसरे से सभी रिश्ते खत्म कर देते हैं। टीवी एक्ट्रेस जूही परमार भी उनमें से एक हैं। कुमकुम सीरियल से घर घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस जूही परमार ने एक्टर सचिन श्रॉफ से साल 2009 में शादी की थी। साल 2012 में जूही बिग बॉस की विनर बनीं और इसके बाद उन्होंने एक बेटी समायरा को जन्म दिया। इसके बाद जूही और सचिन के रिश्तों में दरार आ गई और साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। जूही परमार ही नहीं टीवी जगत के कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो तलाक के बाद भी न सिर्फ दोस्ती निभा रहे हैं बल्कि एक दूसरे का ख्याल भी रखते हैं। ऐसे में जानते हैं कि वो कौन कौन से सेलेब्स हैं जो तलाक के बाद भी एक दूसरे के साथ दोस्ती का रिश्ता निभा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जूही परमार और सचिन श्रॉफ - फोटो : Amar Ujala
जूही परमार और सचिन श्रॉफ
कुमकुम फेम जूही परमार का सचिन श्रॉफ के साथ तलाक हो चुका है। लेकिन उसके बाद भी जूही और सचिन अपनी बेटी समायरा को अच्छी परवरिश देने के लिए एक साथ अधिकतर वक्त बिताते हैं। हाल ही में समायरा की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी। जहां वो अपने पिता से मिली और उन्होंने अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। फोटोज वायरल होने के बाद जूही और सचिन के वापस साथ आने की खबरें भी सामने आने लगीं लेकिन दोनों ने यह साफ कर दिया कि बतौर दोस्त वो एक साथ थे।
विज्ञापन

3 of 5
रघुराम और सुगंधा गर्ग - फोटो : Amar Ujala
रघुराम और सुगंधा गर्ग
एमटीवी के शो रोडीज फेम रघुराम ने शादी के दस साल बाद अपनी पत्नी सुगंधा गर्ग से अलग हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रघुराम और सुगंधा 2016 से ही अलग अलग रह रहे थे लेकिन 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। सुगंधा के साथ रिश्ते पर रघुराम का कहना था- 'उनका रिश्ता समय के साथ बदलता रहा है। आज वो कपल नहीं है। लेकिन बहुत अच्छे दोस्त हैं। वही सुगंधा भी मानती हैं की उनकी दोस्ती बहुत स्पेशल हैं। तलाक के एक साल बाद भी दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं।'

4 of 5
रिद्धि डोगरा और राकेश बापट - फोटो : Amar Ujala
रिद्धि डोगरा और राकेश बापट
टीवी शो ' मर्यादा: लेकिन कब तक' फेम राकेश बापट और रिद्धि डोगरा ने 2011 में शादी कर ली थी। लेकिन कुछ महीने पहले ही दोनों की अलग होने की खबर सामने आई। एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में उन्होंने कहा- 'हां हम अलग रह रहे हैं और हमने ये फैसला घरवालों और आपसी सहमति से लिया है, हम दो अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अब कपल तो बिल्कुल भी नहीं रहे हैं, हमारी फ्रेंडशिप हमेशा की तरह बरकरार रहेगी, आगे से कोई हमें लेकर कैसा भी अंदाजा ना लगाए तो बेहतर होगा और हमें प्यार देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किरण करमाकर और रिंकू करमाकर - फोटो : Amar Ujala
किरण करमाकर और रिंकू करमाकर
2001 के टीवी शो 'कहानी घर घर की' में एक साथ काम कर चुके किरण और रिंकू ने लव मैरिज की। लेकिन दोनों के बीच कुछ बातें बिगड़ीं और करीब दो साल से दोनों अलग अलग रह रहे हैं। हालांकि अभी तक तलाक की खबर सामने नहीं आई है। दोनों का कहना है कि वो नहीं चाहतें कि उनके बच्चे पर इस फैसले का गलत असर पड़े। ऐसे में अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें