फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audi से लेकर Jaguar तक, इन टेलीविजन सितारों के पास भी हैं लग्जरी गाड़ियां, सभी की कीमत करोड़ों में

Thu, 04 Jun 2020 09:03 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टेलीविजन के सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारों के लाइफस्टाइल के बारे में लगभग हर कोई जानता है लेकिन लग्जरी लाइफस्टाइल के मामले में अब टीवी सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे हैं। कई टीवी स्टार्स के पास दुनिया के बड़े- बड़े ब्रांड्स की कार हैं। जो लेटेस्ट कार मार्केट में आती है, वो बहुत जल्द इनके कलेक्शन में दिखती है। तो चलिए जानते हैं किन टीवी सितारों के पास कौन सी गाड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिवांगी जोशी

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभाती हैं। हाल ही में शिवांगी ने खुद से जैगुआर की लेटेस्ट मॉडल कार खरीदी। इस कार की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : instagram

दीपिका कक्कड़

बिग बॉस विनर रह चुकीं दीपिका कक्कड़ के पास ब्लू बीएमडब्ल्यू कार है। उनके पास एक रेड कलर की BMW X4 भी है, जो उन्होंने पति शोएब के साथ मिलकर पहली एनिवर्सरी पर खरीदी थी।

4 of 5
पार्थ समथान - फोटो : Twitter

पार्थ समथान

'कसौटी जिंदगी की' के एक्टर पार्थ समथान के पास मर्सिडीज बेंज है। व्हाइट कलर की इस लग्जरी कार की तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

मोनालिसा

मोनालिसा के पास सफेद रंग की ऑडी कार है। इस कार को खरीदने पर उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें