फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs: अपने किरदारों के नाम से घर-घर में मशहूर हैं ये टीवी सेलेब्स, मुश्किल से कोई जानता होगा असली नाम

Sun, 29 Oct 2023 05:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया में जो भी सितारे अपना करियर बनाने कदम रखते हैं, उन सभी की इच्छा होती है की उन्हें खास पहचान मिले। बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया का हर सितारा पहचान बनाने को ख्वाहिश रखता है। जहां कुछ अपने नाम से प्रसिद्धि हासिल करते हैं, वहीं कई सेलेब्स ऐसे होते हैं जिन्हें उनके किरदारों के नाम से जाना जाता है। दर्शक उन सितारों के किरदारों से इतने प्रभावित हो जाते हैं कि वे उनका असली नाम भूल जाते हैं। चलिए इस रिपोर्ट में उन टीवी सेलेब्स के बारे में जानते हैं, जो अपने किरदारों के नाम से प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दिशा वकानी - फोटो : social media
दिशा वकानी
दिशा वकानी टीवी की दुनिया में राज कर रहे शो की जान मानी जाती हैं। लेकिन क्या आप इन्हें जानते हैं? जी हां, आप इन्हें बिलकुल जानते हैं, लेकिन दया बेन के नाम से। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के किरदार को अपनी शानदार से एक्टिंग से जीवंत करने वाली दिशा वकानी घर घर में दया भाभी के नाम से पहचानी जाती हैं। अभिनेत्री का असली नाम शायद ही कोई जानता होगा।
विज्ञापन

3 of 6
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
रुपाली गांगुली
टीवी के दर्शकों के दिलों में पिछले कई साल से राज कर रहे शो अनुपमा में लीड किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली को लोग अनुपमा के नाम से ही जानते हैं। वह जहां भी जाती है सब उन्हें सिर्फ और सिर्फ अनुपमा बुलाते हैं। उनके किरदार का नाम जैसे मानो उनका नाम बन गया है।

4 of 6
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप जोशी
बॉलीवुड फिल्मों से लेकर टीवी की दुनिया तक अपना हुनर दिखाने वाले दिलीप जोशी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन अभिनेता को टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाकर अलग ही पहचान मिली है। लोग उन्हें अब जेठालाल के नाम से पहचानते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया
शुभांगी अत्रे
टीवी की दुनिया की खूबसूरत अभिनेत्री शुभांगी अत्रे पिछले काफी समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सीरियल में काम किया है। लेकिन सभी उन्हें सिर्फ और सिर्फ 'अंगूरी भाभी' के नाम से पहचानते हैं। जी हां, शुभांगी अत्रे को 'भाबी जी घर पर हैं' में यह किरदार निभाकर घर-घर में पहचान मिली है। उन्होंने इस किरदार से लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी कि सभी के दिमाग उनका यही नाम छप सा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन दत्ता
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के दिल की धड़कन बढ़ाने वाली बबीता जी को मुनमुन दत्ता के नाम से शायद ही कोई जानता होगा। उनका असली नाम लोगों के तब मालूम चला था जब वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव हुई थीं। इससे पहले लोग उन्हें सिर्फ और सिर्फ बबीता जी ने नाम से पहचानते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें