भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में महामारी के बाद फीस में हुई कटौती पर अपना दर्द साझा किया। भारती ने बताया कि पेंडेमिक के बाद उनकी फीस में तकरीबन 50 प्रतिशत की कटौती की गई। भारती के अनुसार, कोविड के कारण शो के बजट पर काफी प्रभाव पड़ा और पूरी इंडस्ट्री का यही हाल रहेगा। हालांकि, किसी आर्टिस्ट को यह बात बिल्कुल नहीं पचेगी कि उसे उसकी काबिलियत के मुकाबले कम पैसे मिले। भारती ने कहा, 'महामारी के पहले मैं जो फीस चार्ज करती थी अगर उसका 25 प्रतिशत भी मुझे नहीं मिलेगा, तो काम नहीं चल पाएगा। अगर एक लाख लेती थी और 50 हजार ले रही हूं, तो छह की जगह तीन ही जोक सुनाऊंगी। हालांकि, जब मैं मंच पर खड़ी हो जाती हूं, तो पैसों की चिंता नहीं करती और अपने टैलेंट का प्रदर्शन करती हूं।'