फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv: एकता कपूर के सीरियल्स से कई अभिनेत्रियों को मिली पहचान, कोई सास-बहू तो कोई नागिन के रोल में हुई प्रसिद्ध

Mon, 07 Apr 2025 07:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ekta Kapoor Actress: टीवी की प्रसिद्ध नार्माता-निर्देशक एकता कपूर, जिनके सीरियल में अगर किसी अभिनेत्री की एंट्री हो गई तो समझ जाइए की वह रातों रात स्टार बन जाती हैं और घर-घर में अपने किरदार से पहचानी जाती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इन अभिनेत्रियों को टीवी सीरियल्स से मिली पहचान - फोटो : अमर उजाला
सास-बहू की कहानियों से लेकर नागिन की फंतासी तक, एकता की दुनिया ने टीवी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। आइए, एक नजर डालते हैं उन अभिनेत्रियों पर जो आज भी अपने किरदारों के नाम से जानी जाती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' - स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' - स्मृति ईरानी
टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक ऐसा शो था, जिसमें हर घर में स्मृति ईरानी को तुलसी वीरानी के नाम से प्रसिद्ध कर दिया। वहीं अमर उपाध्याय को इस सीरियल में मिहिर वीरानी के किरदार के लिए जाना जाता है। यह सीरियल 3 जुलाई, 2000 में टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब एकता कपूर इस शो का सीक्वल लेकर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
कहीनी घर घर की -- साक्षी तंवर - फोटो : अमर उजाला
कहीनी घर घर की -- साक्षी तंवर
एकता के सीरियल्स ने न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि कई अभिनेत्रियों को उनके किरदारों के नाम से अमर कर दिया। साक्षी तंवर ने 'कहानी घर घर की' में पार्वती अग्रवाल के किरदार से दर्शकों का दिल जीता। उनकी सादगी और भावनात्मक अभिनय ने उन्हें हर घर की पसंदीदा बहू बना दिया। 

4 of 6
बड़े अच्छे लगते हैं - साक्षी तंवर - फोटो : अमर उजाला
बड़े अच्छे लगते हैं - साक्षी तंवर
साक्षी तंवर का नाम एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि एकता कपूर फिर से सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के सीक्वल की योजना बना रही हैं। प्रिया शर्मा के किरदार में साक्षी ने एक मॉडर्न और मजबूत महिला की छवि पेश की, जो आज भी दर्शकों के जेहन में बसी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
घर एक मंदिर - गौतमी कपूर - फोटो : अमर उजाला
घर एक मंदिर - गौतमी कपूर
गौतमी कपूर ने 'घर एक मंदिर' में अपने संजीदा अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। उनका किरदार आज भी फैमिली ड्रामा के फैंस के बीच याद किया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नागिन - फोटो : अमर उजाला
नागिन
एकता कपूर की सुपरनैचुरल सीरीज 'नागिन' ने टीवी पर तहलका मचा दिया। मौनी रॉय ने पहले सीजन में अपनी अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, तो अदा खान, हिना खान, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, तेजस्वी प्रकाश और रश्मि देसाई जैसे नामों ने इस फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें