साल 2022 बहुत सी अभिनेत्रियों के लिए खास रहा है। टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक कई एक्ट्रेसिस हैं ऐसी हैं, जिनके घर इस साल नन्हे मुन्ने मेहमानों का जन्म हुआ है। ये अभिनेत्रियां अपने जीवन के इस नए सफर की शुरुआत करके काफी खुश हैं और आए दिन मातृत्व से जुड़े सुखों के बारे में बताती रहती हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी एक फेज अगर खुशी से भरा होता है, तो दूसरा कभी-कभी महिलाओं के लिए दुखों का कारण भी बन जाता है। फिर चाहे आम महिला हो या कोई अभिनेत्री प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा हुआ वजन बहुत ही आम बात होती है और यह वजन घटाना किसी मुसीबत से कम नहीं होता। इस वजन को कम करने में कई टीवी अभिनेत्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण वह ट्रोलिंग का शिकार भी हो चुकी हैं। ऐसे में आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बढ़े वजन के लिए ट्रोल हो चुकी हैं और उन्हें अपना ये वजन घटाने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था।